PKL 2019, U Mumba vs Bengaluru Bulls: आखिरी मिनट में पलटा मैच का पासा, बेंगलुरु ने मुंबई को दी 4 प्वाइंट्स से मात

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: July 28, 2019 21:41 IST2019-07-28T20:14:23+5:302019-07-28T21:41:17+5:30

मैच के पहले 8 मिनट पिछड़ने के बाद बेंगलुरु ने 2 अंकों की लीड बना ली। हालांकि शुरुआती 20 मिनट तक लीड ने 6 बार पाला बदला।

pro kabaddi league 2019, U Mumba vs Bengaluru Bulls live update live match score udates | PKL 2019, U Mumba vs Bengaluru Bulls: आखिरी मिनट में पलटा मैच का पासा, बेंगलुरु ने मुंबई को दी 4 प्वाइंट्स से मात

PKL 2019, U Mumba vs Bengaluru Bulls: आखिरी मिनट में पलटा मैच का पासा, बेंगलुरु ने मुंबई को दी 4 प्वाइंट्स से मात

प्रो कबड्डी लीग सीजन-7 में 28 जुलाई को दूसरा मुकाबला यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला गया, जिसमें बेंगलुरु ने 30-26 से जीत दर्ज की। ये इस सीजन बेंगलुरु की पहली सफलता रही।

मैच के पहले 8 मिनट पिछड़ने के बाद बेंगलुरु ने 2 अंकों की लीड बना ली। हालांकि शुरुआती 20 मिनट तक लीड ने 6 बार पाला बदला। हालांकि पहले हाफ की समाप्ति तक बेंगलुरु बुल्स के पास 13-11 की लीड रही।

मुकाबले के 24वें मिनट मुंबई ने आखिरकार बेंगलुरु को ऑलआउट कर मुकाबले में लीड बना ली। मैच खत्म होने में तीन मिनट बाकी थे, इसी बीच बेंगलुरु बुल्स ने वापसी करते हुए लीड बना ली। डेढ़ मिनट शेष रहते मुंबई ऑलआउट हो गई, जहां से बेंगलुरु ने मैच अपने हाथ से निकलने नहीं दिया।

28 Jul, 19 : 09:38 PM

बेंगलुरु ने जीता मैच

बेंगलुरु ने ये मुकाबला 30-26 से अपने नाम कर लिया है।

28 Jul, 19 : 09:36 PM

मुंबई ऑलआउट

डेढ़ मिनट शेष रहते मुंबई ऑलआउट और बुल्स के पास लीड। बेंगलुरु 28, मुंबई 25

28 Jul, 19 : 09:28 PM

पवन की डुबकी

मैच खत्म होने में 4 मिनट बाकी। पवन ने डुबकी लगाकर 2 खिलाड़ियों को आउट किया। इसी के साथ मुंबई के पास अब 1 ही अंक की लीड। बेंगलुरु 22, मुंबई 23

28 Jul, 19 : 09:21 PM

8 मिनट बाकी

मैच खत्म होने में 8 मिनट शेष। मुंबई ने इस वक्त 3 अंकों की लीड बना रखी है। मैच बेहद रोचक बना हुआ है। बेंगलुरु 18, मुंबई 21

28 Jul, 19 : 09:12 PM

बेंगलुरु ऑलआउट

मैच के 24वें मिनट बेंगलुरु बुल्स ऑलआउट। इसी के साथ मुंबई ने लीड बना ली। बेंगलुरु 13, मुंबई 16

28 Jul, 19 : 09:09 PM

दूसरा हाफ शुरू

दूसरे हाफ के तीसरे मिनट अभिषेक ने रेड में अंक निकाला। बेंगलुरु के पास 1 अंक की लीड शेष। बेंगलुरु 13, मुंबई 12

28 Jul, 19 : 09:01 PM

पहला हाफ समाप्त

पहले हाफ की समाप्ति तक बेंगलुरु बुल्स के पास 13-11 की लीड है। इस दौरान 6 बार लीड ने पासा पलटा।

28 Jul, 19 : 08:58 PM

अर्जुन की शानदार रेड

मैच के 17वें मिनट अर्जुन ने रेड में 2 प्वाइंट्स निकाले। पांचवीं बार लीड ने पासा पलटा। मुंबई 11, बेंगलुरु 10

28 Jul, 19 : 08:55 PM

मुंबई की बराबरी

मैच के 15वें मिनट मुंबई ने एक बार फिर बराबरी पर ली। आशीष सांगवान ने रोहित कुमार को टच किया। मुंबई 8, बेंगलुरु 8

28 Jul, 19 : 08:48 PM

बराबरी पर मैच

मैच के 7वें मिनट फजल अत्राचली को आउट कर पवन ने अपना पहला अंक निकाला। मैच बराबरी पर। मुंबई 3, बेंगलुरु 3

28 Jul, 19 : 08:42 PM

4 मिनट समाप्त

मैच के पहले 4 मिनट में यू मुंबा ने 1 अंक की लीड बना रखी है। मुंबई 2, बेंगलुरु 1

28 Jul, 19 : 08:39 PM

मैच शुरू

मुंबई ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना। बेंगलुरु की ओर से पहली रेड में कप्तान रोहित कुमार ने कोई अंक नहीं लिया। वहीं मुंबई की ओर से अभिषेक सिंह आउट। मुंबई 0, बेंगलुरु 1

28 Jul, 19 : 08:32 PM

चौथे स्थान पर मुंबई

मुंबई ने 3 में से 2 मैच जीतकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर अपनी जगह बना ली है। वहीं बेंगलुरु बुल्स 2 मुकाबलों में 1 जीत के साथ 9 पायदान पर है

28 Jul, 19 : 08:28 PM

इन पर निगाहें

बेंगलुरु बुल्स की टीम में पवन सहरावत, रोहित कुमार पर नजरें होंगी। वहीं मुंबई की टीम में अभिषेक सिंह, रोहित बालियान, फजल अत्राचली और संदीप नरवाल किसी भी वक्त मैच का पलटने का माद्दा रखते हैं।

28 Jul, 19 : 08:25 PM

बेंगलुरु बुल्स:

रेडर: बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।

डिफेंडर: मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।

ऑलराउंडर: आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।

28 Jul, 19 : 08:16 PM

यू मंबा:

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंड: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

Web Title: pro kabaddi league 2019, U Mumba vs Bengaluru Bulls live update live match score udates

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे