Pro Kabaddi 2019: इन 3 खिलाड़ियों के बीच है कड़ी टक्कर, जानिए 88 मैचों के बाद कौन हैं टॉप-5 रेडर और डिफेंडर
By सुमित राय | Updated: September 13, 2019 19:33 IST2019-09-13T19:33:54+5:302019-09-13T19:33:54+5:30
दबंग दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है, जबकि बंगाल वॉरियर्स उसके करीब पहुंच गई है। वहीं पटना की टीम ने शुक्रवार को लंबी छलांग लगाई और 9वें स्थान पर पहुंच गई।

Pro Kabaddi 2019: दिल्ली के नवीन, बेंगलुरु के पवन और पटना के प्रदीप के बीच कड़ी टक्कर है।
प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन में अब तक 88 मैच खेले जा चुके हैं और दबंग दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है, जबकि बंगाल वॉरियर्स उसके करीब पहुंच गई है। अब तक सबसे खराब दौर से गुजर रही पटना की टीम ने शुक्रवार को लंबी छलांग लगाई और 9वें स्थान पर पहुंच गई है, वहीं अंक तालिका में तमिल थलाइवाज की टीम सबसे नीचे चल रही।
प्रो कबड्डी लीग 2019: जानिए कौन है टॉप-5 खिलाड़ी
प्रो कबड्डी लीग में अब तक खेले गए 88 मैचों में पवन सेहरावत ने शानदार प्रदर्शन किया है सबसे सफल खिलाड़ी हैं। पवन ने अब तक खेले 16 मैचों में 216 अंक हासिल किए हैं और इस सीजन में 200 अंक पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली के नवीन कुमार है, जिन्होंने 14 मैचों में 175 अंक हासिल किए हैं। इस लिस्ट में पटना के कप्तान प्रदीप नरवाल हैं, जिन्होंने 15 मैचों में 172 अंक बनाए हैं।
PKL सीजन-7 में सबसे सफल टॉप-5 खिलाड़ी
1. पवन सेहरावत (बेंगलुरु)-216
2. नवीन कुमार (दिल्ली)- 175
3. प्रदीप नरवाल (पटना)-172
4. मनिंदर सिंह (बंगाल)-138
5. सिद्धार्थ देसाई (तेलुगू)-116
प्रो कबड्डी लीग 2019: टॉप-5 रेडर
1. पवन सेहरावत- 206
2. नवीन कुमार- 174
3. प्रदीप नरवाल- 172
4. मनिंदर सिंह- 138
5. सिद्धार्थ देसाई- 113
प्रो कबड्डी लीग 2019: टॉप-5 डिफेंडर
1. संदीप कुमार धुल (जयपुर)- 54
2. विशाल भारद्वाज (तेलुगू)- 53
3. फजल अत्राचलि (मुंबई)- 50
4. सुमित (यूपी)- 48
5. महेंद्र सिंह (बेंगलुरु)- 44
सबसे ज्यादा सफल रेड करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
1. पवन सेहरावत- 159
2. प्रदीप नरवाल- 147
3. नवीन कुमार- 137
4. मनिंदर सिंह- 118
5. सिद्धार्थ देसाई- 98
सबसे ज्यादा सुपर रेड करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
1. प्रदीप नरवाल- 8
2. पवन सेहरावत- 5
3. विकास कंडोला- 5
4. मनिंदर सिंह- 4
5. के. प्रपंजन- 4
सबसे ज्यादा सुपर-10 करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
1. नवीन कुमार- 13
2. पवन सेहरावत- 10
3. प्रदीप नरवाल- 9
4. विकास कंडोला- 6
5. मनिंदर सिंह- 6
सबसे ज्यादा सफल टैकल करने वाले खिलाड़ी
1. संदीप कुमार धुल- 48
2. सुमित- 48
3. फजल अत्राचलि- 47
4. विशाल भारद्वाज- 44
5. रिंकू सिंह- 40
सबसे ज्यादा सुपर टैकल वाले खिलाड़ी
1. विशाल भारद्वाज- 9
2. महेंद्र सिंह- 7
3. मोनू- 7
4. सुनील कुमार- 6
5. हादी ओशातोरक- 6
सबसे ज्यादा हाई फाइव वाले खिलाड़ी
1. संदीप कुमार धुल- 5
2. विशाल भारद्वाज- 5
3. बलदेव सिंह- 5
4. सुनील कुमार- 4
5. सुमित- 4