PKL 2019, Patna vs UP: पटना पाइरेट्स ने आखिरी घरेलू मैच में यूपी योद्धा को 41-20 से हराया
By सुमित राय | Updated: August 9, 2019 21:41 IST2019-08-09T19:28:38+5:302019-08-09T21:41:06+5:30
Pro Kabaddi League 2019, Patna Pirates vs UP Yoddha Live Update: पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा के बीच खेले गए मैच का लाइव अपडेट...

PKL 2019, Patna vs UP: पटना पाइरेट्स ने आखिरी घरेलू मैच में यूपी योद्धा को 41-20 से हराया
प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन का 33वां मैच पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा के बीच खेला गया। पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पटना पाइरेट्स की टीम ने अपने आखिरी घरेलू मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी योद्धा को 41-20 से हरा दिया।
पटना पाइरेट्स की अपने घरेलू मुकाबले में यह पहली जीत है। इससे पहले पटना को तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। पटना की टीम ने अब तक सात मैचों में तीन जीत दर्ज की है, जबकि उसे चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं यूपी की टीम को 6 मैचों यह तीसरी हार मिली है, जबकि उसे एक हार का सामना करना पड़ा है और टीम ने दो ड्रॉ मुकाबले खेले हैं।
इस मैच में पटना पाइरेट्स ने शुरू से ही बढ़त बना ली थी और पहले हाफ दो बार यूपी योद्धा को ऑल आउट कर दिया। पटना की टीम ने 9वें और 18वें मिनट में ऑल आउट करते हुए पहले हाफ में 24-9 की बढ़त बना ली थी।
पटना की टीम ने दूसरे हाफ में भी शानदार प्रदर्शन किया और यूपी को वापसी का मौका नहीं दिया। पटना की टीम ने दूसरे हाफ के 18वें मिनट में यूपी योद्धा को ऑल आउट किया और मैच 41-20 से हरा दिया।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
पटना पाइरेट्स की टीम :
रेडर : आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीवरसिंह प्रताप राव चव्हाण।
डिफेंडर : महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।
ऑलराउंडर : हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।
यूपी योद्धा की टीम :
रेडर : अंकुश, आजाद सिंह, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।
डिफेंडर : आशू सिंह, आशीष नागर, नितीश कुमार, अमित, सुमित।
ऑलराउंडर : अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्रस सचिन कुमार।
09 Aug, 19 : 09:40 PM
पटना ने यूपी योद्धा को 41-20 से हराया
पटना पाइरेट्स की टीम ने घरेलू लीग के आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन किया और यूपी योद्धा को 41-20 से हराया। पटना की ओर से प्रदीप नरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 बनाया और 12 अंक हासिल किया।
09 Aug, 19 : 09:37 PM
पटना ने यूपी को किया ऑल आउट
पटना की टीम ने दूसरे हाफ के 18वें मिनट में यूपी योद्धा को ऑल आउट किया। स्कोर- पटना : 41, यूपी : 18
09 Aug, 19 : 09:15 PM
प्रदीप नरवाल ने पूरा किया सुपर 10
दूसरे हाफ के चौछे मिनट में प्रदीप नरवाल ने नितेश कुमार को आउट कर सुपर 10 पूरा किया। प्रदीप का प्रो कबड्डी में यह 47वां सुपर 10 है, जबकि इस सीजन में यह तीसरा सुपर 10 है। स्कोर- पटना : 27, यूपी : 10
09 Aug, 19 : 09:02 PM
पहले हाफ का खेल खत्म
पहले हाफ का खेल खत्म होने तक पटना पाइरेट्स की टीम ने यूपी के खिलाफ 13 अंकों की बढ़त बना ली है। स्कोर- पटना : 22, यूपी : 9
09 Aug, 19 : 09:01 PM
पटना ने यूपी को किया ऑल आउट
पटना पाइरेट्स ने 18में मिनट में यूपी योद्धा को ऑल आउट कर मजबूत बढ़त बनाई। स्कोर- पटना : 22, यूपी : 9
09 Aug, 19 : 08:51 PM
पटना ने यूपी को किया ऑल आउट
मैच के 9वें मिनट में यूपी योद्धा के रेडर आजाद सिंह सेल्फ आउट हो गए और टीम ऑल आउट हो गई। स्कोर- पटना : 11, यूपी : 3
09 Aug, 19 : 08:50 PM
प्रदीप ने पटना को दिलाई बढ़त
प्रदीप नरवाल इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार अंक हासिल कर रहे हैं। प्रदीप ने 4 अंक हासिल करते हुए पटना को 6 अंकों की बढ़त दिलाई। स्कोर- पटना : 8, यूपी : 2
09 Aug, 19 : 08:41 PM
पटना-यूपी के बीच मैच शुरू
पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा के बीच मैच शुरू। पटना की ओर से पहला रेड प्रदीप नरवाल ने किया और टीम को बढ़त दिलाई। स्कोर- पटना : 1, यूपी : 0
09 Aug, 19 : 08:35 PM
Still searching for that elusive first 🏠 win in #VIVOProKabaddi Season 7, @PatnaPirates will look to pull out all the stops when they take on @UpYoddha in #PATvUP tonight!
— ProKabaddi (@ProKabaddi) August 9, 2019
Watch LIVE action from the clash, 8:30 PM onwards, on Star Sports and Hotstar. #IsseToughKuchNahipic.twitter.com/wHIY7j7fYG
09 Aug, 19 : 07:50 PM
यूपी योद्धा की टीम :
रेडर : अंकुश, आजाद सिंह, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।
डिफेंडर : आशू सिंह, आशीष नागर, नितीश कुमार, अमित, सुमित।
ऑलराउंडर : अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्रस सचिन कुमार।
09 Aug, 19 : 07:49 PM
पटना पाइरेट्स की टीम :
रेडर : आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीवरसिंह प्रताप राव चव्हाण।
डिफेंडर : महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।
ऑलराउंडर : हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।
09 Aug, 19 : 07:34 PM
दोनों टीमों के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
इस मैच में पटना पाइरेट्स के कप्तान और रेडर प्रदीप नरवाल पर सबकी नजर होगी, जिन्होंने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और पिछले मैच में ही 900 रेड प्वाइंड पूरा किया था। प्रदीप ने अब तक 6 मैचों में 47 अंक हासिल किया है। वहीं यूपी के मोनू गोयत से टीम को काफी उम्मीदें होगी, जिन्होने अब तक 5 मैचों में सिर्फ 18 अंक बटोरे हैं।
09 Aug, 19 : 07:28 PM
दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन
पटना की टीम के लिए यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है और टीम ने घरेलू मैदान पर खेले तीनों मैच गंवाए हैं। पटना की टीम ने अब तक खेले 6 में सिर्फ दो मैच जीते हैं और टीम 11 अंकों के साथ अंक तालिका में 9वें नंबर पर है। वहीं यूपी की टीम को 5 मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है। यूपी ने दो मैच गंवाया है, जबकि दो मैच ड्रॉ रहा है। टीम 11 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर मौजूद है।
09 Aug, 19 : 07:18 PM
घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबले में यूपी से भिड़ेगी पटना की टीम
प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के 33वें मैच में पटना पाइरेट्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर यूपी योद्धा से भिड़ेगी। पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा के बीच यह मैच पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को शाम 8.30 बजे से खेला जाएगा।