Pro Kabaddi, Jaipur vs Bengaluru: जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 41-34 से हराया

By सुमित राय | Updated: October 4, 2019 20:37 IST2019-10-04T19:03:08+5:302019-10-04T20:37:44+5:30

Pro Kabaddi, Jaipur vs Bengaluru Live: जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेले गए प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के 120वें मैच का लाइव अपडेट...

Pro Kabaddi League 2019: Jaipur Pink Panthers vs Bengaluru Bulls Live Update, Live Score and Streaming | Pro Kabaddi, Jaipur vs Bengaluru: जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 41-34 से हराया

Pro Kabaddi, Jaipur vs Bengaluru: जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 41-34 से हराया

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन के 120वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 41-34 से हरा दिया।

जयपुर पिंक पैंथर्स की इस सीजन में 21 मैचों में 9वीं जीत है और टीम 57 अंकों के साथ अंक तालिका में 7वें नंबर पर मौजूद है। वहीं बेंगलुरु बुल्स की 21 मैचों में यह 9वीं हार है, लेकिन टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

जयपुर की टीम अब भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है। हालांकि इसके लिए उसे अपना आखिरी मैच तमिल थलाइवाज के खिलाफ जीतना होगा और इसके साथ ही यह भी उम्मीद करनी होगी कि यूपी योद्धा को घरेलू मैच पर सभी चार मैचों में हार का सामना करना पड़े।

दोनों टीमें इस प्रकाह हैं-

जयपुर पिंक पैंथर्स:

रेडर: लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।
डिफेंडर: संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।
ऑलराउंडर: नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।

बेंगलुरु बुल्स: 

रेडर: बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।
डिफेंडर: मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।
ऑलराउंडर: आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।

04 Oct, 19 : 08:32 PM

जयपुर ने बेंगलुरु को हराया

जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स ने 41-34 से हरा दिया और प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

04 Oct, 19 : 08:18 PM

जयपुर-बेंगलुरु के बीच कड़ी टक्कर

दूसरे हाफ में 13 मिनट का खेल हो चुका है और मुकाबला अभी भी बराबरी पर है। स्कोर- जयपुर : 31, बेंगलुरु : 31

04 Oct, 19 : 08:06 PM

बेंगलुरु ने जयपुर को किया ऑल आउट

दूसरे हाफ के छठे मिनट में बेंगलुरु बुल्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को ऑल आउट किया और बढ़त हासिल की। स्कोर- जयपुर : 25, बेंगलुरु : 26

04 Oct, 19 : 08:01 PM

जयपुर ने किया सुपर टैकल

दूसरे हाफ के दूसरे मिनट में जयपुर ने पवन सेहरावत को सुपर टैकल करते हुए दो अंक हासिल किया। स्कोर- जयपुर : 22, बेंगलुरु : 19

04 Oct, 19 : 07:54 PM

पहले हाफ का खेल खत्म

पहले हाफ का खेल खत्म हो गया है और जयपुर की टीम ने दो अंकों की बढ़त हासिल की है। स्कोर- जयपुर : 20, बेंगलुरु : 18

04 Oct, 19 : 07:51 PM

पवन सेहरावत ने पूरा किया सुपर 10

मैच के 17वें मिनट में पवन सेहरावत ने सुपर 10 पूरा किया, जो इस सीजन में लगातार 9वां सुपर 10 है।

04 Oct, 19 : 07:48 PM

दीपक नरवाल ने किया सुपर रेड

पहले हाफ के 14वें मिनट में दीपक नरवाल ने सुपर रेड करते हुए सुपर 10 पूरा किया। स्कोर- जयपुर : 18, बेंगलुरु : 14

04 Oct, 19 : 07:46 PM

दीपक नरवाल ने किया सुपर रेड

पवन सेहरावत के बाद जयपुर के दीपक नरवाल ने सुपर रेड करते हुए बेंगलुरु के 3 खिलाड़ियों को आउट किया और टीम को एक बार फिर बढ़त दिलाई। स्कोर- जयपुर : 13, बेंगलुरु : 11

04 Oct, 19 : 07:44 PM

पवन सेहरावत ने किया सुपर रेड

पहले हाफ के 10वें मिनट में पवन सेहरावत ने दूसरी बार सुपर रेड करते हुए तीन अंक हासिल किया और टीम को बढ़त दिलाई।  स्कोर- जयपुर : 10, बेंगलुरु : 11

04 Oct, 19 : 07:42 PM

पवन सेहरावत ने किया सुपर रेड

मैच के 9वें मिनट में बेंगलुरु के पवन सेहरावत ने सुपर रेड करते हुए जयपुर के 3 खिलाड़ियों को आउट किया। स्कोर- जयपुर : 8, बेंगलुरु : 7

04 Oct, 19 : 07:41 PM

निलेश सालुके ने किया सुपर रेड

मैच के 8वें मिनट में जयपुर के निलेश सालुके ने सुपर रेड करते हुए तीन अंक हासिल किया। स्कोर- जयपुर : 8, बेंगलुरु : 4

04 Oct, 19 : 07:36 PM

जयपुर-बेंगलुरु के बीच कड़ी टक्कर

पहले हाफ में तीन मिनट का खेल हो चुका है और दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। स्कोर- जयपुर : 2, बेंगलुरु : 2

04 Oct, 19 : 07:32 PM

जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच मैच शुरू

जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच मैच शुरू हो गया है। जयपुर की ओर से दीपक नरवाल ने पहला रेड किया और टीम के लिए अंक हासिल किया।

04 Oct, 19 : 07:08 PM

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

जयपुर पिंक पैंथर्स:

रेडर: लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।
डिफेंडर: संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।
ऑलराउंडर: नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।

बेंगलुरु बुल्स: 

रेडर: बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।
डिफेंडर: मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।
ऑलराउंडर: आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।

04 Oct, 19 : 07:06 PM

कहां देख सकेंगे मैच

जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच इस मैच का प्रसारण शुक्रवार शाम 7.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी। मैच से जुड़ी खबरों और लाइव अपडेट के लिए lokmatnews.in पर विजिट करें।

04 Oct, 19 : 07:06 PM

दोनों टीमों के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

जयपुर पिंक पैंथर्स को इस मैच में जीत के लिए कप्तान दीपक हुड्डा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने अब तक 20 मैचों में 158 अंक हासिल किए हैं। वहीं बेंगलुरु के पवन सेहरावत शानदार फॉर्म में हैं और जयपुर को अकेले दम पर हरा सकते हैं। पवन ने अब तक 20 मैचों में 295 अंक बनाए हैं।

04 Oct, 19 : 07:04 PM

इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन

बेंगलुरु बुल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है, जबकि जयपुर को प्लेऑफ की दौर में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए। जयपुर पिंक पैंथर्स ने अब तक 20 मैचों में 8 जीत दर्ज की है और 52 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें नंबर पर मौजूद है। वहीं बेंगलुरु की टीम 20 मैचों में 11 जीत के साथ 63 अंक हासिल किए हैं और टीम पांचवें नंबर पर मौजूद है।

04 Oct, 19 : 07:03 PM

बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ जयपुर को हर हाल में चाहिए जीत

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन का 120वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को प्लेऑफ के दौर में बने रहने के लिए बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ हर हाल में जीत चाहिए। जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच यह मैच पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Web Title: Pro Kabaddi League 2019: Jaipur Pink Panthers vs Bengaluru Bulls Live Update, Live Score and Streaming

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे