PKL 2019, Gujarat Fortunegiants vs Puneri Paltan: पुणे ने रचा इतिहास, पहली बार दी गुजरात को मात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 21:47 IST2019-08-05T20:12:13+5:302019-08-05T21:47:03+5:30

अंकतालिका पर नजर डालें, तो गुजरात 5 में से 3 मैच जीतकर चौथे, जबकि पुणे 5 में से 2 मुकाबले अपने नाम कर 9वें पायदान पर है।

Pro Kabaddi League 2019, Gujarat Fortunegiants vs Puneri Paltan, Live Score Updates: | PKL 2019, Gujarat Fortunegiants vs Puneri Paltan: पुणे ने रचा इतिहास, पहली बार दी गुजरात को मात

PKL 2019, Gujarat Fortunegiants vs Puneri Paltan: पुणे ने रचा इतिहास, पहली बार दी गुजरात को मात

प्रो कबड्डी लीग- 2019 में सोमवार (5 अगस्त) को दूसरा मुकाबला गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स और पुणेरी पल्टन के बीच खेला गया, जिसमें पुणे ने 33-31 से जीत दर्ज की। ऐसा पहली बार हुआ जब पुणे ने गुजरात को पीकेएल इतिहास में मात दी हो।

मुकाबले का पहला अंक पुणे के नाम रहा, लेकिन 10 मिनट की समाप्ति तक मामला बराबरी पर आ गया। हालांकि पहले हाफ की समाप्ति तक गुजरात ने 17-14 से लीड बना ली।

मैच के 23वें मिनट पुणे ने गुजरात से बदला लेते हुए उसे ऑलआउट कर दिया। इसी के साथ पुणे ने लीड बना ली। यहां से गुजरात वापसी नहीं कर सका और पुणे ने 2 अंक से मैच अपने नाम कर लिया।

गुजरात की ओर से सचिन ने रेड में 9, जबकि सुमित ने टैकल में 2 अंक अपने नाम किए। वहीं पुणे की तरफ से पवन कादियान ने 6 रेड और गिरीश एर्नाक ने 6 टैकल प्वाइंट्स जुटाए। अंकतालिका पर नजर डालें, तो गुजरात 5 में से 3 मैच जीतकर चौथे, जबकि पुणे 5 में से 2 मुकाबले अपने नाम कर 9वें पायदान पर है।

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स

रेडर: अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।

डिफेंडर: अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।

ऑलराउंडर: पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

पुणेरी पल्टन:

रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।

डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।

ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

05 Aug, 19 : 09:39 PM

पुणे ने जीता मैच

पुणेरी पल्टन ने ये मुकाबला 33-31 से अपने नाम कर लिया है।

05 Aug, 19 : 09:25 PM

6 मिनट बाकी

मैच खत्म होने में 6 मिनट शेष रह गए हैं। पुणे के पास 3 अंक की लीड। गुजरात 25, पुणे 28

05 Aug, 19 : 09:16 PM

गुजरात 4 में से 3 मैच कर चुका अपने नाम

गुजरात ने अब तक 4 में से 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस टीम को टूर्नामेंट में हैट्रिक के बाद यू मुंबा ने मात दी थी। वहीं पुणे अपने शुरुआती तीन मैच हार चुका है। गुजरात 21, पुणे 24

05 Aug, 19 : 09:10 PM

गुजरात ऑलआउट

मैच के 23वें मिनट गुजरात ऑलआउ। इसी के साथ पुणे ने 2 अंकों की लीड बना ली है। गुजरात 18, पुणे 20

05 Aug, 19 : 09:02 PM

पहला हाफ

पहले हाफ की समाप्ति तक गुजरात ने 17-14 से लीड बना रखी है।

05 Aug, 19 : 08:50 PM

बराबरी पर मैच

मैच के पहले 10 मिनट तक दोनों टीमों के बीच 6-6 मिनट की बराबरी है।

05 Aug, 19 : 08:40 PM

मैच शुरू

मुकाबला शुरू हो चुका है। पुणे ने मुकाबले का पहला अंक अपने नाम किया।  पुणे 1, गुजरात 0

05 Aug, 19 : 08:33 PM

इन पर रहेंगी निगाहें

गुजरात की ओर से अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू और प्रवेश भैंसवाल मैच का पासा कभी भी पलट सकते हैं। वहीं पुणे की पल्टन में नितिन तोमर, दर्शन कादियान, गिरीश एर्नाक और सुरजीत सिंह पर सभी की निगाहें होंगी।

05 Aug, 19 : 08:32 PM

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स: 

रेडर: अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।

डिफेंडर: अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।

ऑलराउंडर: पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

05 Aug, 19 : 08:19 PM

पुणेरी पल्टन:

रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।

डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।

ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

English summary :
Pro Kabaddi League - The second match to be played between Gujarat Fortune Giants and Punari Paltan on Monday (August 5th) in 2019. The match will be played at Pataliputra Sports Complex in Patna from 8.30 pm.


Web Title: Pro Kabaddi League 2019, Gujarat Fortunegiants vs Puneri Paltan, Live Score Updates:

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे