Pro Kabaddi League 2019: यू मुंबा ने अत्राचली को बनाया कप्तान, जानिए क्या है पूरी टीम
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: July 17, 2019 18:28 IST2019-07-17T18:28:58+5:302019-07-17T18:28:58+5:30
यू मुंबा की टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 जुलाई को लीग के पहले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस के खिलाफ करेगी।

Pro Kabaddi League 2019: यू मुंबा ने अत्राचली को बनाया कप्तान, जानिए क्या है पूरी टीम
पेशेवर कबड्डी लीग (पीकेएल) फ्रेंचाइजी यू मुंबा ने बुधवार को ईरान के फजल अत्राचली को लीग के सातवें सत्र के लिए कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की। फ्रेंचाइजी ने साथ ही हैदराबाद में 20 जुलाई से शुरू हो रहे सत्र के लिए संदीप नरवाल को उप कप्तान बनाया है। यू मुंबा की टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 जुलाई को लीग के पहले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस के खिलाफ करेगी।
यू मंबा की पूरी टीम:
रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंड: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।
पटना पाइरेट्स प्रो कबड्डी लीग की सबसे सफल टीम है, जिसने तीन बार ये खिताब जीता है। इसके अलावा जयपुर पिंक पैंथर्स, यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स की टीमों ने एक-एक बार यह खिताब जीता है। 20 जुलाई से शुरू हो रहे नए सत्र के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की संख्या पिछले सत्र की तुलना में अधिक है जब 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया था।