Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs Haryana Steelers, Eliminator 2: हरियाणा को 46-38 से हराकर सेमीफाइनल में यू मुंबा
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 14, 2019 22:52 IST2019-10-14T22:52:25+5:302019-10-14T22:52:25+5:30
Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs Haryana Steelers, Eliminator 2: मुंबई की ओर से अभिषेक सिंह ने 16 रेड और फजल अत्राचली ने 3 टैकल प्वाइंट्स जुटाए।

Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs Haryana Steelers, Eliminator 2: हरियाणा को 46-38 से हराकर सेमीफाइनल में यू मुंबा
प्रो कबड्डी लीग-2019 में 14 अक्टूबर को दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में यू मुंबा ने हरियाणा स्टीलर्स को 46-38 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ये मुकाबला अहमदाबाद के एका एरीना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेला गया। अब 16 अक्टूबर को इस टीम की भिड़ंत बंगाल वॉरियर्स के साथ होगी।
मुकाबले के दूसरे ही मिनट हरियाणा ने लीड बना ली थी, लेकिन मुंबई ने वापसी करते हुए 2 मिनट में ही पासा पलट दिया। हालांकि 8वें मिनट हरियाणा ने बढ़त को फिर से अपने नाम कर लिया था, लेकिन हरियाणा को 20वें मिनट पहली बार ऑलआउट का सामना करना पड़ गया, जिसके साथ मुंबई ने पहला हाफ 22-15 से अपने नाम रखा।
दूसरे हाफ में हरियाणा लगातार वापसी की कोशिश में लगा रहा, लेकिन मुंबई ने 30 मिनट तक लगातार लीड कायम रखी। हालांकि 33वें मिनट मुंबई को भी ऑलआउट झेलना पड़ा, लेकिन इसका मुंबई पर कोई खासा प्रभाव नहीं पड़ा और मुंबई ने ये मैच 8 अंकों से अपने नाम कर लिया।
मुंबई की ओर से अभिषेक सिंह ने 16 रेड और फजल अत्राचली ने 3 टैकल प्वाइंट्स जुटाए। वहीं हरियाणा की तरफ से विकास कंडोल ने 12 रेड और चांद सिंह ने 2 टैकल अंक अपने खाते में जोड़े।