PKL 2019, Dabang Delhi vs Tamil Thalaivas: दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को एक अंक से हराया

By सुमित राय | Updated: July 25, 2019 20:45 IST2019-07-25T18:17:33+5:302019-07-25T20:45:44+5:30

Pro kabaddi League 2019, Dabang Delhi vs Tamil Thalaivas Live: प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के 9वें मैच में दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज के बीच खेले गए मैच का लाइव अपडेट...

Pro kabaddi League 2019, Dabang Delhi vs Tamil Thalaivas Live Match score update, point table, match highlights, records in hindi | PKL 2019, Dabang Delhi vs Tamil Thalaivas: दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को एक अंक से हराया

PKL 2019, Dabang Delhi vs Tamil Thalaivas: दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को एक अंक से हराया

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन का 9वें मैच में दबंग दिल्ली ने आखिरी मिनट में प्वाइंट हासिल कर तमिल थलाइवाज को एक अंक से हरा दिया। हैदराबाद के गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दबंग दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 30-29 से मात दी।

मैच में शुरू से ही तमिल थलाइवाज की टीम ने बढ़त बना रखी थी और पहले हाफ के खत्म होने तक 7 अंकों की लीड कायम थी। पहला हाफ खत्म होने तक स्कोर तमिल थलाइवाज के पक्ष में 18-11 था।

दूसरे हाफ में भी तमिल थलाइवाज ने लगातार बढ़त बनाई थी, लेकिन मैच के आखिरी पांच मिनट में दिल्ली ने लगातार अंक हासिल किया और स्कोर को 29-29 की बराबरी पर पहुंचा दिया। मैच के आखिरी रेड में नवीन कुमार ने रेड किया, लेकिन थलाइवाज के मंजीत छिल्लर सेल्फ आउट हो गए और दिल्ली को एक अंक से जीत मिल गई।

दबंग दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा अंक नवीन कुमार ने हासिल किया और अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए 9 अंक अर्जित किए। इसके अलावा मेराज शेख ने 6 और जोगिंदर नरवाल ने चार अंक हासिल किए।

तमिल थलाइवाज के लिए सबसे ज्यादा अंक राहुल चौधरी ने हासिल किए और अपनी टीम के लिए 7 अंक अर्जित किए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इसके अलावा कप्तान अजय ठाकुर और मंजीत छिल्लर ने पांच-पांच अंक हासिल किए।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

दबंग दिल्ली की टीम :

रेडर : अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।
डिफेंडर : मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।
ऑलराउंडर : बलराम, मेराज शेख, विजय।

तमिल थलाइवाज की टीम : 

रेडर : अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर : अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर : हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

25 Jul, 19 : 08:35 PM

दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को एक अंक से हराया

तमिल थलाइवाज की ओर से मंजीत छिल्लर सेल्फ आउट हो गए और दिल्ली को एक प्वाइंट मिला। इसी के साथ दिल्ली की टीम ने तमिल थलाइवाज को 30-29 से हरा दिया।

25 Jul, 19 : 08:27 PM

दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को किया ऑल आउट

मैच में तीन मिनट का समय बचा है और दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को ऑल आउट कर दिया है। तमिल को अब सिर्फ दो प्वाइंट की बढ़त है। स्कोर- दिल्ली : 27, तमिल : 29

25 Jul, 19 : 08:25 PM

तमिल थलाइवाज को 7 अंकों की बढ़त

 मैच में सिर्फ चार मिनट का समय बचा हुआ है और तमिल थलाइवाज की टीम ने दबंग दिल्ली के खिलाफ 7 अंकों की बड़ बना रखी है। स्कोर- दिल्ली : 21, तमिल : 28

25 Jul, 19 : 08:14 PM

तमिल थलाइवाज को 8 अंको की बढ़त

मैच में सात मिनट का खेल बचा है और तमिल थलाइवाज की टीम ने 8 अंकों की बढ़त बना रखी है। स्कोर- दिल्ली : 19, तमिल : 27

25 Jul, 19 : 08:00 PM

दूसरे हाफ के खेल शुरू

दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है और तमिल की ओर से अजीथ कुमार ने पहला  रेड किया।

25 Jul, 19 : 07:55 PM

पहले हाफ में तमिल की टीम ने बनाई 7 अंकों की बढ़त

पहले हाफ की समाप्ति पर तमिल थलाइवाज ने दबंग दिल्ली के खिलाफ 7 अंकों की बढ़त बना ली है। स्कोर- दिल्ली : 11, तमिल : 18

25 Jul, 19 : 07:42 PM

तमिल ने दिल्ली को किया ऑल आउट

मैच के 10वें मिनट में तमिल थलाइवाज ने दबंग दिल्ली को ऑल आउट किया। स्कोर- दिल्ली : 6, तमिल : 13

25 Jul, 19 : 07:39 PM

दिल्ली ने लगातार दो सुपर टैकल अपने नाम किए

दबंग दिल्ली ने लगातार दो सुपर टैकल अपने नाम करते हुए स्कोर को बराबरी पर पहुंचाया। स्कोर- दिल्ली : 5, तमिल : 5

25 Jul, 19 : 07:34 PM

तमिल थलाइवाज को बढ़त

तमिल थलाइवाज की ओर से कप्तान अजय ठाकुर ने मैच के दूसरे मिनट में ही एक अंक दिलाया।

25 Jul, 19 : 07:32 PM

दबंग दिल्ली-तमिल थलाइवाज के बीच मैच शुरू

दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज के बीच मैच शुरू हो गया है। दबंग दिल्ली की ओर से चंद्रन रंजीत ने पहला रेड किया।

25 Jul, 19 : 06:25 PM

तमिल थलाइवाज की टीम :

रेडर : अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर : अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर : हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

25 Jul, 19 : 06:25 PM

दबंग दिल्ली की टीम :

रेडर : अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।
डिफेंडर : मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।
ऑलराउंडर : बलराम, मेराज शेख, विजय।

25 Jul, 19 : 06:24 PM

दबंग दिल्ली Vs तमिल थलाइवाज : इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

अनुभवी डिफेंडर और कप्तान जोगिंदर नरवाल, रविन्दर पहल और नवीन कुमार के होने से इस सीजन में टीम काफी संतुलित लग रही है। दूसरी तरफ तमिल थलाइवाज में भी कप्तान अजय ठाकुर, राहुल चौधरी और मंजीत छिल्लर के होने से टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है।

25 Jul, 19 : 06:23 PM

दबंग दिल्ली Vs तमिल थलाइवाज : हेड टू हेड रिकॉर्ड

पिछले सीजन में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक ही मैच खेलेगी थी, जिसमें दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को 37-33 से पराजित किया था।

25 Jul, 19 : 06:22 PM

दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज का इस सीजन में प्रदर्शन

दिल्ली की टीम ने अपने पहले मैच में तेलुगू टाइटंस को 34-33 से हराया था। वहीं तमिल थलाइवाज भी अपने पहले मैच में तेलुगू टाइटंस को 39-26 से मात देकर इस मैच में उतरेगी।

25 Jul, 19 : 06:18 PM

दबंग दिल्ली का मुकाबला तमिल थलाइवाज से

तेलुगू टाइटंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में एक अंक से जीत दर्ज करने के बाद दबंग दिल्ली का मुकाबला प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के 9वें मैच में तमिल थलाइवाज से होगा। दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज के बीच यह मैच हैदराबाद के गाचीबावली इंडोर स्टेडियम भारतीय समय के अनुसार गुरुवार को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Web Title: Pro kabaddi League 2019, Dabang Delhi vs Tamil Thalaivas Live Match score update, point table, match highlights, records in hindi

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे