PKL 2019, Bengal vs Mumba: बंगाल वॉरियर्स ने दर्ज की तीसरी जीत, यू मुंबा को 32-30 से हराया

By सुमित राय | Updated: August 9, 2019 20:52 IST2019-08-09T19:07:00+5:302019-08-09T20:52:08+5:30

Pro Kabaddi 2019, Bengal vs Mumba Live Update: बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा के बीच खेले गए मैच का लाइव अपडेट...

Pro Kabaddi League 2019, Bengal Warriors vs U Mumba Live Match score update, point table, match highlights, records in hindi | PKL 2019, Bengal vs Mumba: बंगाल वॉरियर्स ने दर्ज की तीसरी जीत, यू मुंबा को 32-30 से हराया

PKL 2019, Bengal vs Mumba: बंगाल वॉरियर्स ने दर्ज की तीसरी जीत, यू मुंबा को 32-30 से हराया

प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन का 32वां मैच बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा के बीच खेला गया। पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बंगाल वॉरियर्स की टीम ने कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में यू मुंबा को 32-30 से हरा दिया।

यू मुंबा ने पहले हाफ में शुरुआत से ही दबाव बनाया और लगातार बढ़त बनाए रखा। पहले हाफ के 10वें मिनट में यू मुंबा ने बंगाल वॉरियर्स को ऑल आउट कर सात अंकों की बढ़त बना ली। पहले हाफ का खेल खत्म होने तक स्कोर मुंबा के पक्ष में 16-11 था।

दूसरे हाफ में बंगाल की टीम ने वापसी की और दूसरे मिनट में मुंबा को ऑल आउट कर बढ़त हासिल कर ली। लेकिन मुंबा की टीम ने भी हार नहीं मानी और 8वें मिनट में बंगाल को आउट कर स्कोर 26-20 पहुंचा दिया। 16वें मिनट में बंगाल ने मुंबा को फिर ऑल आउट किया और बंगाल की टीम ने अंत में मैच दो अंकों से अपने नाम कर लिया।

इस मैच में बलदेव सिंह के हाई पाइव ने बंगाल की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा रेडर के. प्रपंजन ने 6 और मनिंदर सिंह ने पांच अंक अपने नाम किया।

यू मुंबा की ओर से अर्जुन देशवाल ने सुपर 10 लगाया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इसके अलावा डिफेंस में सुरेंद्र सिंह ने चार अंक अपनी टीम के लिए बटोरे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

यू मंबा की टीम : 

रेडर : अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर : राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर : अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

बंगाल वॉरियर्स की टीम : 

रेडर : भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर : नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर : आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।

09 Aug, 19 : 08:31 PM

बंगाल वॉरियर्स ने यू मुंबा को हराया

बंगाल वॉरियर्स ने यू मुंबा की ओर से आखिरी रेड करने आए अर्जुन को आउट कर दो प्वाइंट से जीत दर्ज की। स्कोर- मुंबा : 30, बंगाल : 32

09 Aug, 19 : 08:28 PM

बंगाल ने यू मुंबा को किया ऑल आउट

दूसरे हाफ के 16वें मिनट में बंगाल वॉरियर्स ने यू मुंबा को ऑल आउट कर एक बार फिर बढ़त हासिल की। स्कोर- मुंबा : 28, बंगाल : 31

09 Aug, 19 : 08:22 PM

बलदेव सिंह ने पूरा किया हाई 5

बंगाल वॉरियर्स के डिफेंडर बलदेव सिंह ने हाई 5 पूरा किया और टीम को वापसी दिलाई। अब यू मुंबा को सिर्फ एक अंकों की बढ़त हासिल है। स्कोर- मुंबा : 27, बंगाल : 26

09 Aug, 19 : 08:12 PM

यू मुंबा ने बंगाल को ऑल आउट किया

यू मुंबा की टीम ने वापसी करते हुए दूसरे हाफ के 8वें मिनट में बंगाल वॉरियर्स को ऑउट कर बढ़त बनाई। स्कोर- मुंबा : 26, बंगाल : 20

09 Aug, 19 : 08:05 PM

बंगाल ने यू मुंबा को किया आउट

दूसरे हाफ के दूसरे मिनट में बंगाल वॉरियर्स ने यू मुंबा को ऑल आउट कर बढ़त बनाई। स्कोर- मुंबा : 17, बंगाल : 18

09 Aug, 19 : 08:03 PM

दूसरे हाफ के पहले मिनट में ही बंगाल ने की वापसी

दूसरे हाफ के पहले मिनट में बंगाल वॉरियर्स की ओर से के प्रपंजन ने सुपर रेड करते हुए यू मुंबा के तीन खिलाड़ियों को आउट किया और टीम की वापसी कराई।  स्कोर- मुंबा : 16, बंगाल : 14

09 Aug, 19 : 07:54 PM

पहले हाफ का खेल खत्म

पहले हाफ का खेल खत्म होने तक यू मुंबा की टीम ने बंगाल वॉरियर्स पर 5 अंकों की बढ़त बनाई है। स्कोर- मुंबा : 16, बंगाल : 11

09 Aug, 19 : 07:45 PM

यू मुंबा ने बंगाल को ऑल आउट किया

मैच के 10वें मिनट में यू मुंबा ने बंगाल वॉरियर्स को ऑल आुट किया और सात अंकों की बढ़त बनाई। स्कोर- मुंबा : 13, बंगाल : 5

09 Aug, 19 : 07:34 PM

यू मुंबा को बढ़त

बंगाल की ओर से मनिंदर सिंह ने पहला रेड किया, लेकिन सुरेंद्र ने टैकल करते हुए अपनी टीम को बढ़त बनाई।

09 Aug, 19 : 07:33 PM

बंगाल वॉरियर्स-यू मुंबा के बीच मैच शुरू

बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा के बीच मैच शुरू हो गया है और बंगाल की टीम पहला रेड कर रही है।

09 Aug, 19 : 07:12 PM

बंगाल वॉरियर्स की टीम :

रेडर : भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर : नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर : आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।

09 Aug, 19 : 07:12 PM

यू मंबा की टीम :

रेडर : अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर : राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर : अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

09 Aug, 19 : 07:10 PM

दोनों टीमों के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

इस मैच में बंगाल वॉरियर्स के रेडर मनिंदर सिंह और यू मुंबा के रेडर अभिषेक सिंह पर सभी की नजरें होंगी। मनिंदर ने चार मैचों में 40 अंक हासिल किए हैं, जबकि अभिषेक के नाम 6 मैचों में 35 प्वाइंट हैं। डिफेंस में यू मुंबा के सुरेंद्र सिंह और बंगाल वॉरियर्स बलदेव सिंह के बीच टक्कर होगी। सुरेंद्र ने 6 मैचों में 20 अंक हासिल किए हैं, जबकि बलदेव ने 4 मैचों में 16 अंक बटोरे हैं।

09 Aug, 19 : 07:10 PM

इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन

यू मुंबा की टीम ने इस सीजन में अब तक 6 मैचों खेले हैं, जिनमें से उसने तीन जीते हैं और तीन मैच गंवाया है। मुंबा की टीम 17 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। वहीं बंगाल की टीम ने चार में दो मैच जीते है और दो में उसे हार मिली है। टीम 12 अंकों के साथ सातवें नंबर पर मौजूद है।

09 Aug, 19 : 07:09 PM

बंगाल वॉरियर्स से भिड़ेगी यू मुंबा की टीम

प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन का 32वां मैच बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा के बीच खेला जाएगा। बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा के बीच यह मैच पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Web Title: Pro Kabaddi League 2019, Bengal Warriors vs U Mumba Live Match score update, point table, match highlights, records in hindi

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे