Pro Kabaddi League 2019, Bengal vs Tamil: बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को 35-26 से हराया

By सुमित राय | Updated: August 29, 2019 20:44 IST2019-08-29T19:08:32+5:302019-08-29T20:44:05+5:30

Pro Kabaddi League 2019, Bengal Warriors vs Tamil Thalaivas Live Update: बंगाल वॉरियर्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेले गए प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन के 64वें मैच का लाइव अपडेट...

Pro Kabaddi League 2019, Bengal Warriors vs Tamil Thalaivas Live Update, Live Score, Live Streaming | Pro Kabaddi League 2019, Bengal vs Tamil: बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को 35-26 से हराया

Pro Kabaddi League 2019, Bengal vs Tamil: बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को 35-26 से हराया

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन का 64वां मैच बंगाल वॉरियर्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेला गया। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को 35-26 से हरा दिया।

बंगाल वॉरियर्स की 11 मैचों में यह छठी जीत है और टीम 39 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। बंगाल को तीन मैचों में हार मिली है और दो मैच टाई हुए हैं। वहीं तमिल थलाइवाज की 11 मैचों में यह छठी हार है। टीम तीन जीत और दो टाई के साथ 25 अंक हासिल किए हैं और टीम 8वें नंबर पर मौजूद है।

तमिल थलाइवाज और बंगाल वॉरियर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और दोनों टीमों ने लगातार अंक हासिल किए। पहले हाफ का खेल खत्म होने तक बंगाल की टीम को सिर्फ एक अंकों की बढ़त मिली थी और स्कोर 15-14 था।

हालांकि दूसरे हाफ में तमिल थलाइवाज की टीम का प्रदर्शन पहले हाफ के मुकाबले काफी खराब रहा और तमिल थलाइवाज ने दूसरे हाफ में भी तमिल को ऑल आउट किया। अंत में बंगाल की टीम ने तमिल के खिलाफ मैच 9 अंकों से अपने नाम कर लिया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

बंगाल वॉरियर्स की टीम : 

रेडर : भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर : नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर : आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।

तमिल थलाइवाज की टीम : 

रेडर : अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर : अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर : हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

29 Aug, 19 : 08:33 PM

बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को हराया

बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को 35-26 से हरा दिया। बंगाल वॉरियर्स की 11 मैचों में यह छठी जीत है और टीम 39 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। बंगाल को तीन मैचों में हार मिली है और दो मैच टाई हुए हैं। वहीं तमिल थलाइवाज की 11 मैचों में यह छठी हार है। टीम तीन जीत और दो टाई के साथ 25 अंक हासिल किए हैं और टीम 8वें नंबर पर मौजूद है।
 

29 Aug, 19 : 08:26 PM

अजय ठाकुर ने पूरा किया सुपर 10

दूसरे हाफ के 16वें मिनट में तमिल के अजय ठाकुर ने जीवा कुमार को आउट कर सुपर 10 पूरा किया।

29 Aug, 19 : 08:20 PM

बंगाल ने तमिल को दूसरी बार किया ऑल आउट

दूसरे हाफ के 15वें मिनट में बंगाल वॉरियर्स ने दूसरी बार तमिल थलाइवाज को ऑल आउट किया। स्कोर- बंगाल : 29, तमिल : 21

29 Aug, 19 : 08:10 PM

तमिल के आनंद ने सुपर रेड लगाया

दूसरे हाफ के 7वें मिनट में तमिल थलाइवाज के आनंद ने सुपर रेड लगाते हुए बंगाल के प्रपंजन, जीवा कुमार, रिंकू नरवाल को आउट किया। स्कोर- बंगाल : 21, तमिल : 18

29 Aug, 19 : 08:07 PM

बंगाल को 5 अंकों की बढ़त

दूसरे हाफ में पांच मिनट का खेल खत्म होने तक बंगाल वॉरियर्स को पांच अंकों की बढ़त हासिल। स्कोर- बंगाल : 20, तमिल : 15

29 Aug, 19 : 07:54 PM

पहले हाफ का खेल खत्म

बंगाल वॉरियर्स और तमिल थलाइवाज के बीच पहले हाफ का खेल खत्म हो गया है। पहले हाफ का खेल खत्म होने तक बंगाल को एक अंक की बढ़त मिली है। स्कोर- बंगाल : 15, तमिल : 14

29 Aug, 19 : 07:44 PM

बंगाल ने तमिल को किया ऑल आउट

मैच के 10वें मिनट में बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को ऑल आउट कर 4 अंकों की बढ़त बनाई। स्कोर- बंगाल : 11, तमिल : 7

29 Aug, 19 : 07:41 PM

प्रपंजन ने स्कोर बराबर किया

मैच के 8वें मिनट में बंगाल वॉरियर्स के प्रपंजन ने तमिल के मोहित और शबीर को आउट कर स्कोर बराबर किया। स्कोर- बंगाल : 5, तमिल : 5

29 Aug, 19 : 07:34 PM

बंगाल वॉरियर्स और तमिल थलाइवाज के बीच मैच शुरू

बंगाल वॉरियर्स और तमिल थलाइवाज के बीच मैच शुरू हो गया है। तमिल की ओर से कप्तान अजय ठाकुर ने टीम के लिए पहला रेड किया।

29 Aug, 19 : 07:17 PM

29 Aug, 19 : 07:15 PM

तमिल थलाइवाज की टीम :

रेडर : अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर : अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर : हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

29 Aug, 19 : 07:15 PM

बंगाल वॉरियर्स की टीम :

रेडर : भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर : नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर : आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।

29 Aug, 19 : 07:13 PM

दोनों टीमों के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

इस मैच में बंगाल वॉरियर्स के रेडर मनिंदर सिंह पर खास नजर होगी, जिन्होंने अब तक 10 मैचों में 83 रेड प्वाइंट बनाए हैं। वहीं तमिल थलाइवाज की टीम को राहुल चौधरी और अजय ठाकुर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

29 Aug, 19 : 07:11 PM

इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन

बंगाल वॉरियर्स ने अब तक 10 मैचों में 5 जीत हासिल की है टीम 34 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर मौजूद है। टीम को तीन मैचों में हार मिली है, जबकि दो मैच टाई हुआ है। वहां तमिल थलाइवाज की टीम अब तक 10 मैचों में सिर्फ तीन मैच जीत पाई है और टीम 25 अंकों के साथ 8वें नंबर पर मौजूद है। तमिल की टीम को 5 मैचों में हार मिली है, जबकि दो मैच टाई रहा है।

29 Aug, 19 : 07:09 PM

बंगाल वॉरियर्स से भिड़ेगी तमिल थलाइवाज की टीम

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन का 64वां मैच बंगाल वॉरियर्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाएगा। बंगाल वॉरियर्स और तमिल थलाइवाज के बीच यह मैच दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में गुरुवार को भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Web Title: Pro Kabaddi League 2019, Bengal Warriors vs Tamil Thalaivas Live Update, Live Score, Live Streaming

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे