Pro Kabaddi League 2019: जानिए 125 मैचों तक कौन से रेडर और डिफेंडर हैं टॉप-5 में शामिल
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 6, 2019 22:13 IST2019-10-06T22:13:48+5:302019-10-06T22:13:48+5:30
Pro Kabaddi League 2019: पटना पाइरेट्स और पुणेरी पल्टन ने इस सीजन अपने आखिरी मुकाबले खेल लिए हैं। ये टीमें अगले सत्र में पूरे जोश के साथ वापस लौटना चाहेंगी।

Pro Kabaddi League 2019: जानिए 125 मैचों तक कौन से रेडर और डिफेंडर हैं टॉप-5 में शामिल
प्रो कबड्डी सीजन-7 में अब तक 125 मुकाबले खेले जा चुके हैं। रविवार को यूपी योद्धा और पटना पाइरेट्स ने अपने-अपने मैच जीते। पटना का इस सीजन सफर समाप्त हो चुका है और आखिरी मैच में भी प्रदीप नरवाल ने इस टीम के लिए जबरदस्त खेल दिखाया है।
प्लेऑफ में दबंग दिल्ली, बंगाल वॉरियर्स, हरियाणा स्टीलर्स, यू मुंबा, बेंगलुरु बुल्स और यूपी योद्धा ने अपनी जगह पहले ही सुनिश्चित कर ली है। ऐसे में बाकी टीमों के लिए सिर्फ सम्मान की लड़ाई ही शेष रह गई है।
आइए, एक नजर डालते हैं अब तक के टॉप रेडर और डिफेंडर्स पर...
बंगाल के खिलाफ प्रदीप नरवाल ने 34 रेड अंक निकाले। ये उनके लिए इस सीजन का आखिरी मैच था। प्रदीप नरवाल के इस प्रदर्शन से उनके इस सत्र में 302 अंक हो गए हैं, जिससे पटना ने एक मैच में सर्वाधिक अंक के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की।
प्रो कबड्डी लीग 2019: टॉप-5 रेडर:
प्रदीप नरवाल (पटना)- 302
पवन सेहरावत (बेंगलुरु)- 295
नवीन कुमार (दिल्ली)- 256
मनिंदर सिंह (बंगाल)- 205
सिद्धार्थ देसाई (टाइटंस)- 189
वहीं इस सीजन टॉप-5 डिफेंडर्स में संदीप कुमार धुल नंबर-1 बने हुए हैं। उन्होंने अब तक 21 मैचों में 71 टैकल प्वाइंट्स बना लिए हैं। यूपी के सुमित उन्हें कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं।
प्रो कबड्डी लीग 2019: टॉप-5 डिफेंडर:
संदीप कुमार धुल (जयपुर)- 71
सुमित (यूपी)- 65
फजल अत्राचलि (मुंबई)- 64
सुरजीत सिंह (पुणे)- 63
विशाल भारद्वाज (तेलुगू)- 61
बलदेव सिंह (बंगाल)- 61