Pro Kabaddi, Puneri vs U Mumba: पुणेरी पल्टन-यू मुंबा के बीच मैच 33-33 की बराबरी पर खत्म

LIVE

By सुमित राय | Updated: September 5, 2019 20:38 IST2019-09-05T19:08:12+5:302019-09-05T20:38:21+5:30

Pro Kabaddi 2019, Puneri Paltan vs U Mumba Live: पुणेरी पल्टन और यू मुंबा के बीच बेंगलुरु के कंतीरवा स्टेडियम में खेले गए मैच का लाइव अपडेट...

Pro Kabaddi 2019, Puneri Paltan vs U Mumba Live Update, Live Score, streaming | Pro Kabaddi, Puneri vs U Mumba: पुणेरी पल्टन-यू मुंबा के बीच मैच 33-33 की बराबरी पर खत्म

Pro Kabaddi, Puneri vs U Mumba: पुणेरी पल्टन-यू मुंबा के बीच मैच 33-33 की बराबरी पर खत्म

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन का 75वां मैच में पुणेरी पल्टन और यू मुंबा के बीच खेला गया। बेंगलुरु के कंतीरवा स्टेडियम में खेला गया यह मैच बराबरी पर खत्म हुआ। मैच टाई होने के बाद दोनों टीमों को तीन-तीन अंक मिले।

मैच टाई होने के बाद पुणेरी पल्टन की टीम 28 अंकों के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गई है। टीम को अब तक 13 मैचों में चार जीत और सात हार मिली है। वहीं यू मुंबा की टीम 13 मैचों में 6 जीत, 6 हार और एक टाई के साथ 37 अंक हासिल किए हैं। मुंबा की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

पुणेरी पल्टन की टीम :

रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

यू मंबा की टीम : 

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

LIVE

Get Latest Updates

05 Sep, 19 : 08:32 PM

यू मुंबा-पुणेरी पल्टन के बीच मैच टाई

यू मुंबा और पुणेरी पल्टन के बीच मैच 33-33 की बराबरी पर खत्म हुआ।

05 Sep, 19 : 08:17 PM

पुणेरी ने मुंबा को ऑल आउट किया

दूसरे हाफ के 13वें मिनट में पुणेरी पल्टन ने यू मुंबा को दूसरी बार ऑल आउट किया। स्कोर- पुणेरी : 32, मुंबा : 26

05 Sep, 19 : 08:16 PM

पुणेरी पल्टन ने बढ़त बनाई

दूसरे हाफ के 10वें मिनट में पहले सुपर टैकल करने के बाद पुणेरी पल्टन की ओर से मंजीत ने सुपर रेड करते हुए बढ़त बनाई। स्कोर- पुणेरी : 26, मुंबा : 25

05 Sep, 19 : 08:08 PM

पुणेरी ने मुंबा को ऑल आउट किया

दूसरे हाफ के 5वें मिनट में पुणेरी पल्टन ने यू मुंबा को ऑल आउट कर स्कोर को 20-20 की बराबरी पर पहुंचाया। स्कोर- पुणेरी : 20, मुंबा : 20

05 Sep, 19 : 07:59 PM

दूसरे हाफ का खेल शुरू

पुणेरी पल्टन और यू मुंबा के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है।

05 Sep, 19 : 07:53 PM

पहले हाफ का खेल खत्म

पुणेरी पल्टन और यू मुंबा के बीच पहले हाफ का खेल खत्म हो गया है और यू मुंबा को चार अंकों की बढ़त हासिल है। स्कोर- पुणेरी : 12, मुंबा : 16

05 Sep, 19 : 07:41 PM

मुंबा ने पुणेरी को किया ऑल आउट

पहले हाफ के 9वें मिनट में यू मुंबा ने पुणेरी पल्टन को ऑल आउट कर 6 अंकों की बढ़त हासिल की। स्कोर- पुणेरी : 5, मुंबा : 11

05 Sep, 19 : 07:37 PM

यू मुंबा को मिली शुरुआती बढ़त

पहले हाफ में 5 मिनट का खेल हो चुका है और यू मुंबा की टीम ने पुणे पर तीन अंकों की बढ़त बना ली है। स्कोर- पुणेरी : 2, मुंबा : 5

05 Sep, 19 : 07:35 PM

यू मुंबा और पुणेरी पल्टने के बीच मैच शुरू

यू मुंबा और पुणेरी पल्टने के बीच मैच शुरू हो गया है। यू मुंबा की ओर से अर्जुन देशवाल ने पहला रेड किया।

05 Sep, 19 : 07:28 PM

दोनों टीमों के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

इस मैच में यू मुंबा के रेडर अभिषेक सिंह और पुणेरी पल्टन के रेडर मंजीत की टक्कर देखने को मिलेगी। अभिषेक ने अब तक 10 मैचों में 59 और मंजीत ने 12 मैचों में 56 रन अंक हासिल किए हैं। वहीं डिफेंस में यू मुंबा के कप्तान फजल अत्राचलि और पुणेरी के डिफेंडर सुरजीत सिंह के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

05 Sep, 19 : 07:18 PM

इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन

इस सीजन में पुणेरी पल्टन ने अब तक 12 मैच खेले हैं और 25 अंकों के साथ टीम 11वें नंबर पर मौजूद है। पुणेरी पल्टन ने चार मैचों में जीत हासिल की है और 7 मैच हारी है, जबकि एक मैच टाई हुआ है। वहीं यू मुंबा ने 12 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है और टीम 34 अंकों के साथ छठे नंबर पर मौजूद है। मुंबा की टीम को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

05 Sep, 19 : 07:10 PM

पुणेरी पल्टन से भिड़ेगी यू मुंबा की टीम

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन के 75वें मैच में पुणेरी पल्टन की टीम यू मुंबा से भिड़ेगी। पुणेरी पल्टन और यू मुंबा के बीच यह मैच बेंगलुरु के कंतीरवा स्टेडियम में गुरुवार को भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Web Title: Pro Kabaddi 2019, Puneri Paltan vs U Mumba Live Update, Live Score, streaming

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे