Pro Kabaddi 2019 Points Table, Eliminator, Semifinal and Final Match Schedule: जानिए कब खेले जाएंगे एलिमिनेटर, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 11, 2019 21:54 IST2019-10-11T21:54:08+5:302019-10-11T21:54:08+5:30
Pro Kabaddi 2019 Points Table, schedule: 14 अक्टूबर को एलिमिनेटर मुकाबले खेले जाने हैं। इसमें अंकतालिका में तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान की टीमें आपस में भिड़ेंगी।

Pro Kabaddi 2019 Points Table, Eliminator, Semifinal and Final Match Schedule: जानिए कब खेले जाएंगे एलिमिनेटर, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले
प्रो कबड्डी लीग सीजन-7 में एलिमिनटेर मुकाबलों में टीमों की भिड़ंत 14 अक्टूबर को होने जा रही है। दिल्ली और बंगाल के अलावा टॉप-6 टीमें इस राउंड में ताल ठोकने अहमदाबाद के का एरीना बनाय ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम में उतरेंगी।
इस सीजन दिल्ली ने 22 में से 15 मैच जीते और ये टीम अंकतालिका में टॉप पर रही। वहीं बंगाल वॉरियर्स ने 22 में से 14 मैच अपने नाम कर दूसरे पायदान पर स्थान पक्का किया।
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | स्कोर डिफरेंस | प्वाइंट्स |
| 1 | दबंग दिल्ली | 22 | 15 | 4 | 3 | 66 | 85 |
| 2 | बंगाल वॉरियर्स | 22 | 14 | 5 | 3 | 71 | 83 |
| 3 | यूपी योद्धा | 22 | 13 | 7 | 2 | 9 | 74 |
| 4 | यू मुंबा | 22 | 12 | 8 | 2 | 47 | 72 |
| 5 | हरियाणा स्टीलर्स | 22 | 13 | 8 | 1 | 15 | 71 |
| 6 | बेंगलुरु बुल्स | 22 | 11 | 10 | 1 | 16 | 64 |
| 7 | जयपुर पिंक पैंथर्स | 22 | 9 | 11 | 2 | -13 | 58 |
| 8 | पटना पाइरेट्स | 22 | 8 | 13 | 1 | 29 | 51 |
| 9 | गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स | 22 | 7 | 13 | 2 | 18 | 51 |
| 10 | पुणेरी पल्टन | 22 | 7 | 12 | 3 | -72 | 48 |
| 11 | तेलुगू टाइटंस | 22 | 6 | 13 | 3 | -67 | 45 |
| 12 | तमिल थलाइवाज | 22 | 4 | 15 | 3 | -119 | 37 |
14 अक्टूबर (Eliminator 1 and 2):
14 अक्टूबर को एलिमिनेटर मुकाबले खेले जाने हैं। इसमें अंकतालिका में तीसरे स्थान की टीम छठे स्थान की टीम से, जबकि चौथे पायदान की टीम पांचवें पायदान की टीम से भिड़ेगी।
एलिमिनेटर-1: यूपी योद्धा बनाम बेंगलुरु बुल्स, एका एरीना बनाय ट्रांसस्टेडिया, अहमदाबाद
एलिमिनेटर-2: यू मुंबा बनाम हरियाणा स्टीलर्स, एका एरीना बनाय ट्रांसस्टेडिया, अहमदाबाद
16 अक्टूबर (Semifinal 1 and 2):
16 अक्टूबर को पीकेएल सीजन-7 के सेमीफाइनल मैच खेले जाने हैं, जिसमें दिल्ली और बंगाल की टीम पहले ही अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं। इसमें एलिमिनेटर-1 और एलिमिनेटर-2 की विजेता टीम प्वाइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों के खिलाफ भिड़ेगी।
सेमीफाइनल-1: दबंग दिल्ली बनाम एलिमिनेटर-1 की विजेता टीम, एका एरीना बनाय ट्रांसस्टेडिया, अहमदाबाद
सेमीफाइनल-2: बंगाल वॉरियर्स बनाम एलिमिनेटर-2 की विजेता टीम, एका एरीना बनाय ट्रांसस्टेडिया, अहमदाबाद
19 अक्टूबर (Final):
फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में 19 अक्टूबर को खेला जाना है। इसमें सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच खिताब के लिए जंग होगी।
फाइनल: सेमीफाइनल-1 की विजेता बनाम सेमीफाइनल-2 की विजेता टीम, एका एरीना बनाय ट्रांसस्टेडिया, अहमदाबाद