PKL 2019, Gujarat vs Tamil: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को तमिल थलाइवाज ने 34-28 से हराया

By सुमित राय | Updated: August 10, 2019 20:54 IST2019-08-10T18:28:00+5:302019-08-10T20:54:17+5:30

Pro Kabaddi 2019, Gujarat vs Tamil Live Update: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन के 34वें मैच का लाइव अपडेट...

Pro Kabaddi 2019, Gujarat vs Tamil Live Update: Live Match score update, point table, match highlights, records in hindi | PKL 2019, Gujarat vs Tamil: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को तमिल थलाइवाज ने 34-28 से हराया

PKL 2019, Gujarat vs Tamil: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को तमिल थलाइवाज ने 34-28 से हराया

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन का 34वां मैच गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेला गया। अहमदाबाद के एका एरिना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेले गए इस मैच में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को उसके घरेलू मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने 34-28 से हरा दिया।

तमिल थलाइवाज की पांच मैचों मे यह तीसरी जीत है और टीम 20 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। तमिल थलाइवाज को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है। वहीं गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने अब तक खेले 6 मैचों में तीन मैच जीते हैं, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करते हुए 16 अंक हासिल किया है।

इस मैच में तमिल थलाइवाज की टीम ने शुरू से ही बढ़त बना ली थी, लेकिन फिर गुजरात ने वापसी करते हुए स्कोर 6-6 की बराबरी पर ला दिया। पहले हाफ के आखिरी मिनट में तमिल थलाइवाज ने गुजरात को ऑल आउट कर पांच अंकों की बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे हाफ में गुजरात ने तमिल थलाइवाज को कड़ी टक्कर दी और 17वें मिनट में ऑल आउट करते हुए स्कोर को 26-25 पहुंचा दिया और एक अंक की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद थलाइवाज अजय ठाकुर ने सुपर रेड करते हुए टीम को बढ़त दिलाई। 18वें मिनट में थलाइवाज ने गुजरात को ऑल आउट किया और मैच अपने नाम कर लिया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की टीम : 

रेडर : अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर : अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।
ऑलराउंडर : पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

तमिल थलाइवाज की टीम : 

रेडर : अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर : अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर : हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

10 Aug, 19 : 08:38 PM

तमिल थलाइवाज ने गुजरात को हराया

अहमदाबाद के एका एरिना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेले गए इस मैच में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को उसके घरेलू मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने 34-28 से हरा दिया। तमिल थलाइवाज की पांच मैचों मे यह तीसरी जीत है।

10 Aug, 19 : 08:35 PM

तमिल थलाइवाज ने गुजरात को किया ऑल आउट

तमिल थलाइवाज ने गुजरात फॉर्च्यूनजाटंय को ऑल आउट किया। स्कोर- गुजरात : 26, तमिल : 34

10 Aug, 19 : 08:32 PM

अजय ठाकुर ने किया सुपर रेड

मैच के 18वें मिनट में अजय ठाकुर ने सुपर रेड करते हुए अपनी टीम के लिए तीन अंक हासिल किया और अपनी टीम को बढ़त दिलाई। स्कोर- गुजरात : 26, तमिल : 29

10 Aug, 19 : 08:29 PM

गुजरात ने तमिल थलाइवाज को ऑल आउट किया

दूसरे हाफ के 17वें मिनट में गुजरात ने तमिल थलाइवाज को ऑलआउट कर बढ़त हासि की। स्कोर- गुजरात : 26, तमिल : 25

10 Aug, 19 : 08:11 PM

तमिल को गुजरात के खिलाफ बढ़त

पहले हाफ में बढ़त हासिल करने के बाद दूसरे हाफ में भी हरियाणा स्टीलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है और 10वें मिनट तक सात अंकों की बढ़त हासिल की है। स्कोर- गुजरात : 14, तमिल : 21

10 Aug, 19 : 07:55 PM

पहले हाफ में तमिल को 5 अंकों की बढ़त

मैच के 20वें मिनट में तमिल थलाइवाज अजय ठाकुर ने रितुराज और रोहित को आउट कर गुजरात को ऑल आउट किया। पहले हाफ के खत्म होने के बाद तमिल को गुजरात के खिलाफ 5 अंकों की बढ़त। स्कोर- गुजरात : 10, तमिल : 15

10 Aug, 19 : 07:53 PM

अजय ठाकुर ने तमिल को दिलाई बढ़त

मैच के 18वें मिनट में अजय ठाकुर ने डू ऑर डाई रेड में दो अंक हासिल कर तमिल थलाइवाज को तीन अंकों की बढ़त दिलाई। स्कोर- गुजरात : 8, तमिल : 11

10 Aug, 19 : 07:50 PM

मैच के 14वें मिनट में अजय ठाकुर ने डू ऑर डाई रेड में एक प्वाइंट हासिल कर स्कोर बराबर किया। इसके बाद अगले रेड में थलाइवाज के मंजीत छिल्लर ने गुजरात के सचिन को टैकल कर टीम को बढ़त दिलाई। स्कोर- गुजरात : 8, तमिल : 9

10 Aug, 19 : 07:48 PM

सचिन तंवर ने गुजरात को दिलाई बढ़त

मैच के 13वें मिनट में गुजरात के सचिन तंवर ने तमिल थलाइवाज के रन सिंह और अजीत को आउट कर टीम को बढ़त दिलाई। स्कोर- गुजरात : 8, तमिल : 6

10 Aug, 19 : 07:46 PM

थलाइवाज ने स्कोर बराबर किया

तमिल थलाइवाज के मोहित छिल्लर ने हरमनजीत सिंह को आउट कर स्कोर बराबर किया। स्कोर- गुजरात : 6, तमिल : 6

10 Aug, 19 : 07:39 PM

गुजरात को शुरुआत बढ़त

सचिन तंवर ने लगातर अंक हासिल कर गुजरात को शुरुआत बढ़त दिलाई। स्कोर- गुजरात : 4, तमिल : 2

10 Aug, 19 : 07:34 PM

गुजरात-तमिल थलाइवाज के बीच मैच शुरू

गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स और तमिल थलाइवाज के बीच मैच शुरू हो गया है और गुजरात की ओर से सचिन तंवर ने पहला रेड करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

10 Aug, 19 : 07:33 PM

तमिल थलाइवाज की टीम :

रेडर : अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर : अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर : हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

10 Aug, 19 : 06:34 PM

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की टीम :

रेडर : अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर : अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।
ऑलराउंडर : पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

10 Aug, 19 : 06:33 PM

कहां देख सकते हैं गुजरात Vs तमिल मैच

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स और तमिल थलाइवाज के बीच इस का प्रसारण शनिवार को शाम 7.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी। मैच से जुड़ी खबरों और लाइव अपडेट के लिए lokmatnews.in पर विजिट करें।

10 Aug, 19 : 06:33 PM

इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने अब तक पांच मैच खेले हैं और उसे तीन में जीत मिली है, जबकि दो मैचों में हार मिली है। गुजरात की टीम 16 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर मौजूद है। वहीं तमिल थलाइवाज ने 5 मैचों में दो जीत, दो हार और एक ड्रॉ के साथ 15 हासिल किए हैं और टीम आठवें नंबर पर मौजूद है।

10 Aug, 19 : 06:28 PM

तमिल थलाइवाज के खिलाफ घरेलू लेग की शुरुआत करेगी गुजरात

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में के 34वें मैच में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की टीम तमिल थलाइवाज के खिलाफ अपने घरेलू लेग की शुरुआत करेगी। गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स और तमिल थलाइवाज के बीच यह मैच अहमदाबाद के एका एरिना बाय ट्रांसस्टेडिया में शनिवार को भारतीय समय के अनुसार के शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Web Title: Pro Kabaddi 2019, Gujarat vs Tamil Live Update: Live Match score update, point table, match highlights, records in hindi

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे