PKL 2019, UP Yoddha vs Bengaluru Bulls: यूपी ने बेंगलुरु को दी मात, सीजन में दर्ज की दूसरी जीत

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: August 12, 2019 22:19 IST2019-08-12T22:19:10+5:302019-08-12T22:19:10+5:30

PKL 2019, UP Yoddha vs Bengaluru Bulls: यूपी के लिए श्रीकांत जाधव ने नौ और गोयत ने आठ अंक लिए। पवन सेहरावत ने बेंगलुरू के लिए सबसे ज्यादा 15 अंक हासिल किए।

PKL 2019, UP Yoddha vs Bengaluru Bulls: U.P. Yoddha Beat Bengaluru Bulls (35-33 ) | PKL 2019, UP Yoddha vs Bengaluru Bulls: यूपी ने बेंगलुरु को दी मात, सीजन में दर्ज की दूसरी जीत

PKL 2019, UP Yoddha vs Bengaluru Bulls: यूपी ने बेंगलुरु को दी मात, सीजन में दर्ज की दूसरी जीत

प्रो कबड्डी लीग सीजन-7 में सोमवार (12 अगस्त) को यूपी योद्धा ने बेंगलुरु बुल्स को अहमदाबाद में खेले गए मैच में 35-33 से मात दी। ये इस सीजन यूपी की दूसरी जीत रही।

बेंगलुरु ने पवन सहरावत के दम पर मैच के पहले 4 मिनट में मजबूत लीड अपने नाम कर ली। मुकाबले के 17वें मिनट यूपी ने बेंगलुरु को ऑलआउट कर बराबरी कर ली। पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों टीमें 15-15 की बराबरी पर थीं।

बेंगलुरू ने दूसरे हाफ की शुरुआत में 17-16 की बढ़त ली। यूपी के रेडर मोहसेन माघसाउदाउलो ने यूपी को 26वें मिनट में 19-18 से आगे कर दिया। यहां से बेंगलुरु दबाव में आ गया और अगले ही मिनट ऑलआउट हो गया। यूपी ने अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने दी और मैच 2 प्वाइंट्स से अपने नाम कर लिया।

यूपी के लिए श्रीकांत जाधव ने नौ और गोयत ने आठ अंक लिए। पवन सेहरावत ने बेंगलुरू के लिए सबसे ज्यादा 15 अंक हासिल किए। उनके अलावा बेंगलुरू का कोई और खिलाड़ी दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच सका।

Web Title: PKL 2019, UP Yoddha vs Bengaluru Bulls: U.P. Yoddha Beat Bengaluru Bulls (35-33 )

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे