PKL 2019, U Mumba vs Haryana Steeler: फजल अत्राचली ने रचा इतिहास, हरियाणा को हराकर मुंबई चौथे स्थान पर

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 10, 2019 20:30 IST2019-10-10T18:38:54+5:302019-10-10T20:30:11+5:30

PKL 2019, U Mumba vs Haryana Steelers: 12वें मिनट तक हरियाणा ने एक बार फिर बराबरी कर ली थी, लेकिन संदीप नरवाल ने भी पीकेएल इतिहास का अपना 300वां टैकल अंक लेकर मुंबई को दोबारा लीड में ला दिया।

PKL 2019, U Mumba vs Haryana Steelers, Live Score Updates and live streaming | PKL 2019, U Mumba vs Haryana Steeler: फजल अत्राचली ने रचा इतिहास, हरियाणा को हराकर मुंबई चौथे स्थान पर

PKL 2019, U Mumba vs Haryana Steeler: फजल अत्राचली ने रचा इतिहास, हरियाणा को हराकर मुंबई चौथे स्थान पर

प्रो कबड्डी लीग-2019 में गुरुवार (10 अक्टूबर) को इकलौता मुकाबला यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया, जिसमें मुंबई ने 39-33 से जीत दर्ज कर अंकतालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

मैच का पहला अंक मुंबई ने अपने नाम किया। इसके बाद 7वें मिनट तक हरियाणा ने लीड बना ली थी, लेकिन अगले मिनट मिनट फजल अत्राचली पीकेएल इतिहास में 300 टैकल अंक जुटाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बनकर मुंबई की वापसी करा ली।

12वें मिनट तक हरियाणा ने एक बार फिर बराबरी कर ली थी, लेकिन संदीप नरवाल ने भी पीकेएल इतिहास का अपना 300वां टैकल अंक लेकर मुंबई को दोबारा लीड में ला दिया। अब तक प्रो कबड्डी लीग में मंजीत छिल्लर, रविंदर पहल, फजल अत्राचली और संदीप नरवाल 300 टैकल अंक जुटाने वाले रेडर रहे हैं। डिफेंडर्स के दम पर पहले हाफ की समाप्ति तक हरियाणा ने स्कोर 15-15 पर ला दिया था।

दूसरे हाफ के चौथे मिनट मुंबई को पहली बार ऑलआउट का सामना करना पड़ा, जहां से हरियाणा ने मजबूत लीड बना ली, लेकिन 28वें मिनट अजिंक्य रहाणे ने शानदार रेडिंग करते हुए हरियाणा को ऑलआउट की ओर धकेलकर मुंबई की वापसी करा दी। यहां से हरियाणा वापसी नहीं कर सका।

हरियाणा स्टीलर्स:

रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।

डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।

ऑलराउंडर: टिन पोंचो।

यू मंबा: 

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

10 Oct, 19 : 08:27 PM

मुंबई ने जीता मैच

मुंबई ने इस मुकाबले को 39-33 से अपने नाम कर लिया है।

10 Oct, 19 : 08:10 PM

8 मिनट बाकी

मैच खत्म होने में सिर्फ 8 मिनट बाकी रह गए हैं। इस वक्त तक मुंबई ने 6 अंकों की लीड बना रखी है। मुंबई 32, हरियाणा 26

10 Oct, 19 : 08:04 PM

अजिंक्य ने कराई मुंबई की वापसी

मुंबई के अजिंक्य कापरे ने 28वें मिनट रेड में दो अंक लेकर मुंबई को वापसी पर ला दिया। हरियाणा अगले ही मिनट ऑलआउट। मुंबई के पास 28-24 से लीड।

10 Oct, 19 : 07:59 PM

मुंबई ऑलआउट

मैच के 24वें मिनट मुंबई को ऑलआउट का सामना करना पड़ा। डोंग जोंग ली डबल थाई होल्ड। यहां से हरियाणा ने 22-18 से लीड बना ली है। 

10 Oct, 19 : 07:50 PM

फजल अत्राचली का 20वीं हाई-5

पीकेएल इतिहास में 20 हाई-5 बनाने वाले फजल अत्राचली चौथे डिफेंडर बने। मैच के पहले हाफ तक दोनों टीमें 15-15 की बराबरी पर हैं।

10 Oct, 19 : 07:43 PM

संदीप नरवाल के 300 टैकल पूरे

मैच के 13वें मिनट संदीप नरवाल पीकेएल इतिहास में 300 टैकल अंक पूरे करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। इस मैच में मुंबई की ओर से दो खिलाड़ियों ने ये कारनाम किया है। मुंबई 12, हरियाणा 10

10 Oct, 19 : 07:41 PM

बराबरी पर मैच

12वें मिनट तक हरियाणा ने मुकाबले में बराबरी कर ली है। फिलहाल दोनों टीमें 9-9 के स्कोर पर हैं। फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

10 Oct, 19 : 07:38 PM

फजल अत्राचली ने रचा इतिहास

मैच के 7वें मिनट तक हरियाणा ने पासा पलटते हुए लीड बना ली थी, लेकिन अगले ही मिनट बीच फजल अत्राचली पीकेएल इतिहास में 300 टैकल अंक जुटाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने। इसी के साथ मुंबई की वापसी। मुंबई 7, हरियाणा 5

10 Oct, 19 : 07:33 PM

मुंबई ने बनाई लीड

मैच के तीसरे मिनट तक मुंबई ने 1 अंक की लीड बना ली है। इस वक्त हरियाणा के सभी खिलाड़ी मैट पर हैं। मुंबई 2, हरियाणा 1

10 Oct, 19 : 07:31 PM

मैच शुरू

पहली ही रेड में मुंबई ने अंक निकाला। वहीं हरियाणा की ओर से विकास कंडोला ने पहली रेड खाली डाली। मुंबई 1, हरियाणा 0

10 Oct, 19 : 07:17 PM

इन पर रहेंगी नजरें:

हरियाणा के विकास कंडोला 172, जबकि मुंबई के अभिषेक सिंह 125 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं मुंबई की ओर से फजल अत्राचली 64 और हरियाणा की तरफ से सुनील 51 टैकल अंक जुटा चुके हैं।

10 Oct, 19 : 06:57 PM

यू मंबा:

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

10 Oct, 19 : 06:48 PM

हरियाणा स्टीलर्स:

रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।

डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।

ऑलराउंडर: टिन पोंचो।

Web Title: PKL 2019, U Mumba vs Haryana Steelers, Live Score Updates and live streaming

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे