PKL 2019, U Mumba vs Gujarat Fortunegiants: मुंबई-गुजरात के बीच मुकाबला आज, इन 4 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: September 22, 2019 07:13 IST2019-09-22T07:13:54+5:302019-09-22T07:13:54+5:30

PKL 2019, U Mumba vs Gujarat Fortunegiants: मुंबई 16 में से 8 मैच जीतकर 48 प्वाइंट्स के साथ 5वें स्थान पर है। वहीं गुजरात ने 17 में से 10 मुकाबले गंवाए हैं।

PKL 2019, U Mumba vs Gujarat Fortunegiants: Match Preview and Team Analysis and live streaming | PKL 2019, U Mumba vs Gujarat Fortunegiants: मुंबई-गुजरात के बीच मुकाबला आज, इन 4 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

PKL 2019, U Mumba vs Gujarat Fortunegiants: मुंबई-गुजरात के बीच मुकाबला आज, इन 4 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

प्रो कबड्डी लीग-2019 में 22 सितंबर को पहला मुकाबला यू मुंबा और गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के बीच खेला जाना है। ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

प्रदर्शन पर एक नजर: अंकतालिका पर नजर डालें, तो मुंबई 16 में से 8 मैच जीतकर 48 प्वाइंट्स के साथ 5वें स्थान पर है। वहीं गुजरात ने 17 में से 10 मुकाबले गंवाए हैं और ये टीम 38 अंकों के साथ 10वें पायदान पर है।

इन पर रहेंगी नजरें: गुजरात के रोहित गुलिया 92, जबकि मुंबई के अभिषेक सिंह 87 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं मुंबई की ओर से फजल अत्राचली 53 और गुजरात की तरफ से सुनील कुमार 46 टैकल अंक जुटा चुके हैं। फैंस को इनसे खासा उम्मीदें होंगी।

कहां देख सकेंगे मैच: यू मुंबा और गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के बीच इस मैच का प्रसारण शाम 7.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी। मैच से जुड़ी खबरों और लाइव अपडेट के लिए lokmatnews.in पर विजिट करें।

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स

रेडर: अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।

डिफेंडर: अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।

ऑलराउंडर: पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

यू मंबा: 

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

Web Title: PKL 2019, U Mumba vs Gujarat Fortunegiants: Match Preview and Team Analysis and live streaming

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे