PKL 2019, U Mumba Beat Jaipur Pink Panthers: मुंबई ने जयपुर को दी 47-21 से करारी मात

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: August 31, 2019 23:29 IST2019-08-31T23:29:11+5:302019-08-31T23:29:11+5:30

PKL 2019, U Mumba Beat Jaipur Pink Panthers: मुंबई ने इसी के साथ 12 में से 6 मैच जीत लिए हैं और वह अंकतालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है।

PKL 2019, U Mumba Beat Jaipur Pink Panthers (47-21 ) | PKL 2019, U Mumba Beat Jaipur Pink Panthers: मुंबई ने जयपुर को दी 47-21 से करारी मात

PKL 2019, U Mumba Beat Jaipur Pink Panthers: मुंबई ने जयपुर को दी 47-21 से करारी मात

प्रो कबड्डी लीग-2019 में 31 अगस्त को यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 47-21 से करारी शिकस्त दी। मुंबई ने इसी के साथ 12 में से 6 मैच जीत लिए हैं और वह अंकतालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है। वहीं जयपुर 12 में से सातवां मैच गंवाकर तीसरे पायदान पर मौजूद है।

मैच के पहले 9 मिनट में ही मुंबई ने जयपुर को ऑलआउट कर बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद अगले 6 मिनट में जयपुर की टीम दूसरी बार ऑलआउट हो गई। पहले हाफ की समाप्ति तक मुंबई ने 16 अंकों की बढ़त बना रखी थी।

दूसरे हाफ में जयपुर को 2 बार और ऑलआउट का सामना करना पड़ा, जहां से टीम के लिए मैच में वापसी करना नामुमकिन हो चुका था और मुंबई ने 26 अंकों से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मुंबई के लिए उनके कप्तान फजल अत्राचली और हरेंद्र कुमार ने हाई 5 लगाया। जयपुर के कप्तान दीपक निवास हुडा बुरी तरह फ्लॉप हुए और वो सिर्फ 3 अंक ला पाए और लगातार आउट हुए। अभिषेक सिंह ने भी सुपर 10 लगाया।

Web Title: PKL 2019, U Mumba Beat Jaipur Pink Panthers (47-21 )

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे