PKL 2019, Telugu Titans vs U Mumba: मुंबई टॉप-6 में, टाइटंस को दी 41-27 से मात

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: September 10, 2019 20:35 IST2019-09-10T18:42:26+5:302019-09-10T20:35:50+5:30

PKL 2019, Telugu Titans vs U Mumba: 42 प्वाइंट्स के साथ मुंबई अंकतालिका में पांचवें पायदान पर आ चुका है।

PKL 2019, Telugu Titans vs U Mumba. Live Score Updates and live streaming | PKL 2019, Telugu Titans vs U Mumba: मुंबई टॉप-6 में, टाइटंस को दी 41-27 से मात

PKL 2019, Telugu Titans vs U Mumba: मुंबई टॉप-6 में, टाइटंस को दी 41-27 से मात

प्रो कबड्डी लीग-2019 में मंगलवार (10 सितंबर) को एकमात्र मुकाबला तेलुगू टाइटंस और यू मुंबा के बीच कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मुंबई ने 41-27 से जीत दर्ज की। इसी के साथ मुंबई ने पांचवें स्थान पर जगह बना ली है।

मैच की पहली ही रेड में मुंबई ने 2 अंक जुटाकर शानदार शुरुआत की। टाइटंस अपना खाता तीसरे मिनट में खोल सका। हालांकि 10वें मिनट टाइटंस ने मुकाबले में बराबरी पर ली। मैच के 15वें मिनट टाइटंस ने मुंबई को ऑलआउट कर दिया। यहां से टाइटंस की टीम लीड में आ गई। पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों टीमें 15-15 की बराबरी पर रहीं।

दूसरे हाफ के दूसरे ही मिनट मुंबई ने बदला लेते हुए थलाइवाज को ऑलआउट कर मैच में एक बार फिर बढ़त बना ली। 33वें मिनट टाइटंस को दूसरी बार ऑलआउट का सामना करना पड़ा और मुंबई ने लीड को मजबूत कर लिया। 39वें मिनट टाइटंस तीसरी बार ऑलआउट हुई, जहां से मुंबई ने मैच अपने नाम कर लिया।

यू मंबा: 

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

तेलुगू टाइटंस

रेडर: अमित कुमार, अंकित बेनीवाल, कमल सिंह, मुला शिवा गणेश रेड्डी, रजनीश, राकेश गावड़ा, सिद्धार्थ देसाईं, सूरज देसाईं।

डिफेंडर: आकाश दत्तू, आकाश चौधरी, मनीष, सी अरुण, अबोजार मोहाजरमेघानी, विशाल भारद्वाज।

ऑलराउंडर: अरमान, डेविट्ट जेनिंग्स, फरहद रहीमी।

10 Sep, 19 : 08:33 PM

मुंबई ने जीता मैच

मुंबई ने ये मुकाबला 41-27 से अपने नाम कर लिया है। 

10 Sep, 19 : 08:22 PM

टाइटंस तीसरी बार ऑलआउट

टाइटंस की टीम मैच के 39वें मिनट तीसरी बार ऑलआउट। यहां से मुंबई की जीत पक्की हो चुकी है। टाइटंस 25, मुंबई 40

10 Sep, 19 : 08:22 PM

सिद्धार्थ छठी बार ऑलआउट

थलाइवाज के सिद्धार्थ देसाई मैच में छठी बार आउट। मुंबई ने 9 अंकों की लीड बना रखी है। 3 मिनट शेष। टाइटंस 25, मुंबई 34

10 Sep, 19 : 08:17 PM

मजबूत लीड में मुंबई

मैच के 35वें मिनट तक मुंबई ने 31-23 से मजबूत लीड बना रखी है। 

10 Sep, 19 : 08:12 PM

टाइटंस दूसरी बार ऑलआउट

मैच के 33वें मिनट टाइटंस दूसरी बार ऑलआउट। इसी के साथ मुंबई ने अपनी लीड को मजबूत कर लिया है। टाइटंस 23, मुंबई 30

10 Sep, 19 : 08:12 PM

अत्राचली का हाई-5

अत्राचली ने इस सीजन का अपना दूसरा हाई-5 पूरा कर लिया है। मुंबई ने 26-21 से लीड बना रखी है।

10 Sep, 19 : 08:00 PM

टाइटंस ऑलआउट

मुंबई ने मैच के 23वें मिनट ऑलआउट का बदला ले लिया है। मुंबई ने मैच में एक बार फिर से लीड बना ली है। टाइटंस 16, मुंबई 19

10 Sep, 19 : 07:52 PM

पहले हाफ की समाप्ति

पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों टीमें 15-15 की बराबरी पर हैं। मैच फिलहाल काफी रोमांचक बना हुआ है।

10 Sep, 19 : 07:45 PM

मुंबई ऑलआउट

मैच के 15वें मिनट टाइटंस ने मुंबई को ऑलआउट कर दिया। यहां से टाइटंस की टीम लीड में आ गई है। मुंबई 9, टाइटंस 13

10 Sep, 19 : 07:41 PM

बराबरी पर मैच

मैच के 10वें मिनट दोनों टीमें बराबरी पर आ चुकी हैं। मैच काफी रोमांचक बना हुआ है। मुंबई 6, टाइटंस 6

10 Sep, 19 : 07:37 PM

6 मिनट समाप्त

पहले 6 मिनट में मुंबई के पास 1 अंक की लीड शेष रह गई है। तीसरे मिनट अपना खाता खोलने वाला टाइटंस लगातार वापसी की कोशिश कर रहा है।

10 Sep, 19 : 07:32 PM

मैच शुरू

यू मुंबा ने मैच की पहली ही रेड में 2 टच प्वाइंट जुटाए। वहीं टाइटंस के सिद्धार्थ देसाई आउट। मुंबई 3, टाइटंस 0

10 Sep, 19 : 07:12 PM

इन पर रहेंगी निगाहें

टाइटंस के सिद्धार्थ देसाई 109, जबकि मुंबई के अभिषेक सिंह 72 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं टाइटंस की ओर से विशाल भारद्वाज 49 और मुंबई की तरफ से फजल अत्राचली 40 टैकल अंक जुटा चुके हैं। फैंस को इनसे खासा उम्मीदें होंगी।

10 Sep, 19 : 06:59 PM

यू मंबा:

इस टीम के पास अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान और विनोद कुमार जैसे रेडर्स, जबकि राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली और सुरेंद्र सिंह बतौर डिफेंडर शामिल हैं। वहीं ऑलराउंडर्स में अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान और संदीप नरवाल मौजूद हैं।

10 Sep, 19 : 06:47 PM

तेलुगू टाइटंस

टाइटंस की टीम में अमित कुमार, अंकित बेनीवाल, कमल सिंह, मुला शिवा गणेश रेड्डी, रजनीश, राकेश गावड़ा, सिद्धार्थ देसाईं और  सूरज देसाईं बतौर रेडर्स, जबकि आकाश दत्तू, आकाश चौधरी, मनीष, सी अरुण, अबोजार मोहाजरमेघानी और विशाल भारद्वाज बतौर डिफेंडर्स मौजूद हैं। वहीं ऑलराउंडर्स में अरमान, डेविट्ट जेनिंग्स और फरहद रहीमी मौजूद हैं।

Web Title: PKL 2019, Telugu Titans vs U Mumba. Live Score Updates and live streaming

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे