PKL 2019, Telugu Titans vs Gujarat Fortunegiants: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने जीत के साथ किया सीजन का अंत

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 7, 2019 20:34 IST2019-10-07T18:35:57+5:302019-10-07T20:34:17+5:30

PKL 2019, Telugu Titans vs Gujarat Fortunegiants: मैच के दूसरे मिनट टाइटंस ने पहला अंक निकाला। वहीं गुजरात को खाता खोलने के लिए तीसरे मिनट का इंतजार करना पड़ गया, लेकिन...

PKL 2019, Telugu Titans vs Gujarat Fortunegiants, Live Score Updates and Live Streaming: | PKL 2019, Telugu Titans vs Gujarat Fortunegiants: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने जीत के साथ किया सीजन का अंत

PKL 2019, Telugu Titans vs Gujarat Fortunegiants: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने जीत के साथ किया सीजन का अंत

प्रो कबड्डी लीग-2019 में सोमवार (7 अक्टूबर) को पहला मुकाबला तेलुगू टाइटंस और गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के बीच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया, जिसमें गुजरात ने 48-38 से जीत दर्ज कर सीजन का अंत किया।

मैच के दूसरे मिनट टाइटंस ने पहला अंक निकाला। वहीं गुजरात को खाता खोलने के लिए तीसरे मिनट का इंतजार करना पड़ गया। हालांकि जीबी मोरे ने सुपर रेड लगातार अगले ही मिनट गुजरात को लीड में ला दिया। हालांकि गुजरात को 8वें मिनट ऑलआउट झेलना पड़ा, जहां से टाइटंस ने दोगुनी बढ़त बना ली। पहले हाफ की समाप्ति तक टाइटंस ने 21-13 से मैच में दबदबा बनाए रखा।

22वें मिनट टाइटंस को भी ऑलआउट का सामना करना पड़ा, जहां से गुजरात ने वापसी की ओर कदम बढ़ा दिए। 34वें मिनट मैच फिर से बराबरी पर आ चुका था, लेकिन टाइटंस को फिर से ऑलआइट का सामना करना पड़ा, जहां से गुजरात ने फिर लीड बना ली। यहां से टाइटंस वापसी नहीं कर सका और गुजरात ने 10 अंकों से मैच अपने नाम कर लिया।

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स

रेडर: अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।

डिफेंडर: अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।

ऑलराउंडर: पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

तेलुगू टाइटंस

रेडर: अमित कुमार, अंकित बेनीवाल, कमल सिंह, मुला शिवा गणेश रेड्डी, रजनीश, राकेश गावड़ा, सिद्धार्थ देसाईं, सूरज देसाईं।

डिफेंडर: आकाश दत्तू, आकाश चौधरी, मनीष, सी अरुण, अबोजार मोहाजरमेघानी, विशाल भारद्वाज।

ऑलराउंडर: अरमान, डेविट्ट जेनिंग्स, फरहद रहीमी।

07 Oct, 19 : 08:28 PM

गुजरात ने जीते मैच

गुजरात ने ये मैच 48-38 से अपने नाम कर लिया है।

07 Oct, 19 : 08:24 PM

टाइटंस ऑलआउट

गुजरात ने 37वें मिनट टाइटंस को ऑलआउट कर दिया। यहां से गुजरात ने जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। गुजरात 43, टाइटंस 35

07 Oct, 19 : 08:16 PM

अंकतालिका में क्या है स्थिति

अंकतालिका पर नजर डालें, तो गुजरात 21 में से 6 मैच जीतकर 46 प्वाइंट्स के साथ 10वें स्थान पर है। वहीं टाइटंस ने 20 में से 12 मुकाबले गंवाए हैं और ये टीम 40 अंकों के साथ 11वें पायदान पर है। गुजरात सीजन के अपने आखिरी मैच में सम्मान बचाने उतरेगा।

07 Oct, 19 : 08:15 PM

सोनू की सुपर रेड

मैच के 36वें मिनट सोनू ने सुपर रेड करते हुए 4 अंक निकाले। गुजरात 36, टाइटंस 31

07 Oct, 19 : 08:12 PM

बराबरी पर मैच

34वें मिनट तक मैच बराबरी पर आ चुका था और कुछ सेकेंड बाद ही टाइटंस को ऑलआउट का सामना करना पड़ा। टाइटंस 30, गुजरात 32

07 Oct, 19 : 08:03 PM

सोनू को सुपर-10

मैच के 25वें सोनू ने सुपर-10 की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। टाइटंस ने 27-24 से मैच में फिलहाल लीड बना रखी है।

07 Oct, 19 : 08:00 PM

टाइटंस ऑलआउट

मैच के 22वें मिनट तक टाइटंस ऑलआउट। यहां से गुजरात ने बराबरी की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। टाइटंस 22, गुजरात 20

07 Oct, 19 : 07:52 PM

पहला हाफ समाप्त

पहले हाफ की समाप्ति तक तेलुगू टाइटंस ने 21-13 से लीड बना रखी है।

07 Oct, 19 : 07:42 PM

गुजरात के पास 11 अंकों की लीड

मैच के 12वें मिनट तक गुजरात ने मुकाबले में 11 अंकों कीलीड बना ली है। टाइटंस 18, गुजरात 7

07 Oct, 19 : 07:38 PM

गुजरात ऑलआउट

मैच के 8वें मिनट गुजरात को पहली बार ऑलआउट का सामना करना पड़ गया, जहां से टाइटंस ने दोगुनी से भी ज्यादा लीड बना ली। टाइटंस 12, गुजरात 5

07 Oct, 19 : 07:35 PM

जीबी मोरे की सुपर रेड

मैच के चौथे मिनट गुजरात के जीबी मोरे ने सुपर रेड लगाकर टीम को लीड में ला दिया, लेकिन टाइंटस ने तुरंत ये बढ़त छीन ली। टाइटंस 6, गुजरात 4

07 Oct, 19 : 07:32 PM

मैच शुरू

मुकाबले का पहला अंक दूसरे मिनट टाइटंस ने अपने नाम किया। विशाल ने गुजरात के रेडर रोहित गुलिया को टैकल किया। गुजरात 0, टाइटंस 1

07 Oct, 19 : 07:21 PM

इन पर रहेंगी नजरें:

टाइटंस के सिद्धार्थ देसाई 189, जबकि गुजरात के रोहित गुलिया 124 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं टाइटंस की ओर से विशाल भारद्वाज 61 और गुजरात की तरफ से प्रवेश भैंसवाल 51 टैकल अंक जुटा चुके हैं।

07 Oct, 19 : 07:15 PM

लीडरबोर्ड

07 Oct, 19 : 07:00 PM

तेलुगू टाइटंस:

रेडर: अमित कुमार, अंकित बेनीवाल, कमल सिंह, मुला शिवा गणेश रेड्डी, रजनीश, राकेश गावड़ा, सिद्धार्थ देसाईं, सूरज देसाईं।

डिफेंडर: आकाश दत्तू, आकाश चौधरी, मनीष, सी अरुण, अबोजार मोहाजरमेघानी, विशाल भारद्वाज।

ऑलराउंडर: अरमान, डेविट्ट जेनिंग्स, फरहद रहीमी।

07 Oct, 19 : 06:52 PM

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स:

रेडर: अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।

डिफेंडर: अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।

ऑलराउंडर: पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

Web Title: PKL 2019, Telugu Titans vs Gujarat Fortunegiants, Live Score Updates and Live Streaming:

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे