PKL 2019, Tamil Thalaivas vs U Mumba: ये 4 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का नतीजा, जानिए कौन, किस पर भारी
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: September 30, 2019 07:04 IST2019-09-30T07:04:06+5:302019-09-30T07:04:06+5:30
PKL 2019, Tamil Thalaivas vs U Mumba: तमिल थलाइवाज और यू मुंबा के बीच इस मैच का प्रसारण रात 8.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा।

PKL 2019, Tamil Thalaivas vs U Mumba: ये 4 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का नतीजा, जानिए कौन, किस पर भारी
प्रो कबड्डी लीग-2019 में 30 सितंबर को दूसरा मुकाबला तमिल थलाइवाज और यू मुंबा के बीच खेला जाना है। ये मैच पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।
प्रदर्शन पर एक नजर: अंकतालिका पर नजर डालें, तो मुंबई 18 में से 9 मैच जीतकर 54 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर है। वहीं थलाइवाज ने 19 में से 13 मुकाबले गंवाए हैं और ये टीम 30 अंकों के साथ 12वें पायदान पर है।
इन पर रहेंगी नजरें: थलाइवाज के राहुल चौधरी 117, जबकि मुंबई के अभिषेक सिंह 108 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं मुंबई की ओर से फजल अत्राचली 57 और थलाइवाज की तरफ से मंजीत छिल्लर 37 टैकल अंक जुटा चुके हैं।
कहां देख सकेंगे मैच: तमिल थलाइवाज और यू मुंबा के बीच इस मैच का प्रसारण रात 8.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी। मैच से जुड़ी खबरों और लाइव अपडेट के लिए lokmatnews.in पर विजिट करें।
तमिल थलाइवाज:
रेडर: अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर: अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर: हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।
यू मंबा:
रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।