PKL 2019, Tamil Thalaivas vs U Mumba: थलाइवाज की हार, गुजरात और पटना प्लेऑफ की रेस से बाहर

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: September 30, 2019 21:45 IST2019-09-30T19:57:52+5:302019-09-30T21:45:18+5:30

PKL 2019, Tamil Thalaivas vs U Mumba: दूसरे हाफ में थलाइवाज ने वापसी की कोशिश की, लेकिन संदीप नरवाल ने लगातार तीन बार मुंबई को ऑलआउट से बचा लिया।

PKL 2019, Tamil Thalaivas vs U Mumba, Live Score Updates and streaming: | PKL 2019, Tamil Thalaivas vs U Mumba: थलाइवाज की हार, गुजरात और पटना प्लेऑफ की रेस से बाहर

PKL 2019, Tamil Thalaivas vs U Mumba: थलाइवाज की हार, गुजरात और पटना प्लेऑफ की रेस से बाहर

प्रो कबड्डी लीग-2019 में 30 सितंबर को दूसरा मुकाबला तमिल थलाइवाज और यू मुंबा के बीच पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया, जिसमें मुंबई ने 36-32 से जीत दर्ज की। इसी के साथ गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स और पटना पाइरेट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

मैच के दूसरे मिनट दोनों टीमों ने अपना खोल खोला। चौथे मिनट तक मुंबई ने मुकाबले में लीड बना ली थी। हालांकि थलाइवाज ने वापसी की लगातार कोशिश की, लेकिन मुंबई ने पहला हाफ 15-11 से अपने पक्ष में रखा।

दूसरे हाफ में थलाइवाज ने वापसी की कोशिश की, लेकिन संदीप नरवाल ने लगातार तीन बार मुंबई को ऑलआउट से बचा लिया। हालांकि आखिरी मिनट में मुंबई को ऑलआउट का सामना करना पड़ गया, लेकिन टीम ने मुकाबले को 4 अंक से जीत लिया।

तमिल थलाइवाज

रेडर: अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।

डिफेंडर: अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।

ऑलराउंडर: हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

यू मंबा: 

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

30 Sep, 19 : 09:41 PM

मुंबई ने जीता मैच

मुंबई ने ये मुकाबला 36-32 से अपने नाम कर लिया है।

30 Sep, 19 : 09:22 PM

मुंबई के पास 9 अंकों की लीड

मैच खत्म होने में 6 मिनट बाकी। मुंबई के पास इस वक्त 9 अंकों की लीड है। थलाइवाज 20, मुंबई 29

30 Sep, 19 : 09:10 PM

18 मिनट बाकी

मैच खत्म होने में 18 मिनट बाकी। इस वक्त मुंबई के पास 4 अंकों की लीड शेष रह गई है। थलाइवाज 12, मुंबई 16

30 Sep, 19 : 09:02 PM

पहला हाफ समाप्त

मैच का पहला हाफ समाप्त हो चुका है। मुंबई ने इस वक्त तक 15-11 से लीड बना रखी है।

30 Sep, 19 : 08:49 PM

10 मिनट पूरे

मैच के पहले 10 मिनट में दोनों टीमें 7-7 की बराबरी पर आ चुकी हैं। 

30 Sep, 19 : 08:42 PM

मुंबई ने बनाई लीड

मुंबई ने मैच के चौथे मिनट 2 अंकों की लीड बना ली है। अतुल एमएस ने रेड में 2 प्वाइंट्स निकाले। मुंबई 3, थलाइवाज 1

30 Sep, 19 : 08:40 PM

मैच शुरू

मुकाबले के दूसरे मिनट मुंबई ने अपना खाता खोल लिया है। वहीं थलाइवाज को भी इसी मिनट डिफेंस के जरिए पहला प्वाइंट निकाला। मुंबई 1, थलाइवाज 1

30 Sep, 19 : 08:31 PM

इन पर रहेंगी नजरें:

थलाइवाज के राहुल चौधरी 117, जबकि मुंबई के अभिषेक सिंह 108 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं मुंबई की ओर से फजल अत्राचली 57 और थलाइवाज की तरफ से मंजीत छिल्लर 37 टैकल अंक जुटा चुके हैं।

30 Sep, 19 : 08:25 PM

यू मंबा: 

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

30 Sep, 19 : 08:08 PM

तमिल थलाइवाज: 

रेडर: अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।

डिफेंडर: अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।

ऑलराउंडर: हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

Web Title: PKL 2019, Tamil Thalaivas vs U Mumba, Live Score Updates and streaming:

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे