PKL 2019, Tamil Thalaivas vs Jaipur Pink Panthers: रोमांचक मैच में थलाइवाज ने जयुपर को दी मात

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 7, 2019 21:41 IST2019-10-07T19:57:57+5:302019-10-07T21:41:38+5:30

PKL 2019, Tamil Thalaivas vs Jaipur Pink Panthers: मुकाबले का पहला अंक तमिल थलाइवाज ने अपने नाम किया, लेकिन जयपुर ने चौथे ही मिनट बराबरी कर ली।

PKL 2019, Tamil Thalaivas vs Jaipur Pink Panthers Live Score Updates and Live Streaming: | PKL 2019, Tamil Thalaivas vs Jaipur Pink Panthers: रोमांचक मैच में थलाइवाज ने जयुपर को दी मात

PKL 2019, Tamil Thalaivas vs Jaipur Pink Panthers: रोमांचक मैच में थलाइवाज ने जयुपर को दी मात

प्रो कबड्डी लीग-2019 में सोमवार (7 अक्टूबर) को दूसरा मुकाबला तमिल थलाइवाज और जयुपर पिंक पैंथर्स के बीच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया, जिसमें थलाइवाज ने 35-33 से जीत दर्ज की।

मुकाबले का पहला अंक तमिल थलाइवाज ने अपने नाम किया, लेकिन जयपुर ने चौथे ही मिनट बराबरी कर ली। इसके बाद पिंक पैंथर्स ने तेजी दिखाते हुए लीड अपने नाम कर ली। पहले हाफ की समाप्ति तक थलाइवाज ने 19-14 से बढ़त अपने नाम रखी।

32वें मिनट तक मैच बराबरी पर आ चुका था, लेकिन यहां से थलाइवाज ने फिर से बढ़त कायम कर ली, जहां से जयपुर मैच को काफी करीब लाने के बावजूद वापसी नहीं कर सका।

तमिल थलाइवाज: 

रेडर: अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।

डिफेंडर: अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।

ऑलराउंडर: हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

जयपुर पिंक पैंथर्स:

रेडर: लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।

डिफेंडर: संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।

ऑलराउंडर: नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।

07 Oct, 19 : 09:39 PM

थलाइवाज ने जीता मैच

थलाइवाज ने इस मुकाबले को 35-33 से अपने नाम कर लिया है।

07 Oct, 19 : 09:28 PM

3 मिनट शेष

मैच खत्म होने में 3 मिनट बाकी रह गए हैं। थलाइवाज के पास इस वक्त तक 4 अंकों की लीड है। थलाइवाज 32, जयपुर 28

07 Oct, 19 : 09:17 PM

बराबरी पर मैच

32वें मिनट तक मुकाबला 25-25 की बराबरी पर आ चुका है। फैंस की दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

07 Oct, 19 : 09:15 PM

लीड में थलाइवाज

मैच खत्म होने में 10 मिनट बाकी रह गए हैं। इस वक्त तक थलाइवाज ने 25-23 से लीड बना रखी है।

07 Oct, 19 : 09:09 PM

15 मिनट शेष

मैच खत्म होने में 15 मिनट बाकी रह गए हैं। इस वक्त थलाइवाज ने 23-19 से लीड बना रखी है।

07 Oct, 19 : 09:00 PM

पहला हाफ समाप्त

पहले हाफ की समाप्ति तक टाइटंस ने 19-14 से लीड बना रखी है।

07 Oct, 19 : 08:57 PM

जयपुर ऑलआउट

थलाइवाज ने 18वें मिनट जयुपर को ऑलआउट कर लीड बना ली है। इस टीम के पास 5 अंकों की बढ़त है। थलाइवाज 18, जयपुर 13

07 Oct, 19 : 08:53 PM

बराबरी पर मैच

15वें मिनट दोनों टीमें 11-11 की बराबरी पर आ चुकी हैं। मुकाबला काफी रोमांचक बना हुआ है।

07 Oct, 19 : 08:48 PM

10 मिनट समाप्त

मैच के 10 मिनट पूरे हो चुके हैं। जयपुर ने इस वक्त 9-6 से लीड बना रखी है।

07 Oct, 19 : 08:41 PM

बराबरी पर मैच

मैच के साढ़े तीन मिनट बाद दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर आ चुकी हैं। फैंस काफी उत्साहित दिख रहे हैं।

07 Oct, 19 : 08:40 PM

मैच शुरू

मुकाबले का पहला अंक थलाइवाज ने अपने नाम किया। वहीं अगले ही मिनट जयुपर ने भी खाता खोल लिया है। जयुपर 1, थलाइवाज 1

07 Oct, 19 : 08:25 PM

इन पर रहेंगी नजरें:

जयपुर के दीपक निवास हुड्डा 146, जबकि थलाइवाज के राहुल चौधरी 118 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं जयपुर की ओर से विशाल 56 और थलाइवाज की तरफ से मंजीत छिल्लर और मोहित छिल्लर 37-37 टैकल अंक जुटा चुके हैं।

07 Oct, 19 : 08:16 PM

जयपुर पिंक पैंथर्स:

रेडर: लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।

डिफेंडर: संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।

ऑलराउंडर: नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।

07 Oct, 19 : 08:08 PM

तमिल थलाइवाज: 

रेडर: अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।

डिफेंडर: अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।

ऑलराउंडर: हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।
 

Web Title: PKL 2019, Tamil Thalaivas vs Jaipur Pink Panthers Live Score Updates and Live Streaming:

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे