PKL 2019, Puneri Paltan vs Dabang Delhi: दिल्ली का पलड़ा दिख रहा भारी, ये खिलाड़ी मार सकते हैं बाजी
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: September 29, 2019 06:13 IST2019-09-29T06:13:53+5:302019-09-29T06:13:53+5:30
PKL 2019, Puneri Paltan vs Dabang Delhi: पुणेरी पल्टन और दबंग दिल्ली के बीच इस मैच का प्रसारण शाम 7.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा।

PKL 2019, Puneri Paltan vs Dabang Delhi: दिल्ली का पलड़ा दिख रहा भारी, ये खिलाड़ी मार सकते हैं बाजी
प्रो कबड्डी लीग-2019 में 29 सितंबर को पहला मुकाबला पुणेरी पल्टन और दबंग दिल्ली के बीच खेला जाना है। ये मैच पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।
प्रदर्शन पर एक नजर: अंकतालिका पर नजर डालें, तो दिल्ली 18 में से 14 मैच जीतकर 77 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर है। वहीं पुणे ने 19 में से 10 मुकाबले गंवाए हैं और ये टीम 42 अंकों के साथ 9वें पायदान पर है। दिल्ली की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
इन पर रहेंगी नजरें: दिल्ली के नवीन कुमार 222, जबकि पुणे के पंकज मोहिते 110 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं पुणे की ओर से सुरजीत सिंह 51 और दिल्ली की तरफ से रविंदर पहल 49 टैकल अंक जुटा चुके हैं।
कहां देख सकेंगे मैच: पुणेरी पल्टन और दबंग दिल्ली के बीच इस मैच का प्रसारण शाम 7.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी। मैच से जुड़ी खबरों और लाइव अपडेट के लिए lokmatnews.in पर विजिट करें।
पुणेरी पल्टन:
रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।
दबंग दिल्ली:
रेडर: अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।
डिफेंडर: मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।
ऑलराउंडर: बलराम, मेराज शेख, विजय।