PKL 2019, Puneri Paltan vs Dabang Delhi: दिल्ली ने 60-40 से जीता मुकाबला, पुणे प्लेऑफ से बाहर

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: September 29, 2019 20:35 IST2019-09-29T18:34:24+5:302019-09-29T20:35:13+5:30

PKL 2019, Puneri Paltan vs Dabang Delhi: पहले 2 मिनट के अंदर दिल्ली ने पुणे पर लीड बना ली थी। वहीं 13वें मिनट के अंदर पुणे को दूसरी बार ऑलआउट का सामना करना पड़ा।

PKL 2019, Puneri Paltan vs Dabang Delhi, Live Score Updates and streaming | PKL 2019, Puneri Paltan vs Dabang Delhi: दिल्ली ने 60-40 से जीता मुकाबला, पुणे प्लेऑफ से बाहर

PKL 2019, Puneri Paltan vs Dabang Delhi: दिल्ली ने 60-40 से जीता मुकाबला, पुणे प्लेऑफ से बाहर

प्रो कबड्डी लीग-2019 में 29 सितंबर को पहला मुकाबला पुणेरी पल्टन और दबंग दिल्ली के बीच पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया, जिसमें दिल्ली ने 60-40 से जीत दर्ज की।

पहले 2 मिनट के अंदर दिल्ली ने पुणे पर लीड बना ली थी। वहीं 13वें मिनट के अंदर पुणे को दूसरी बार ऑलआउट का सामना करना पड़ा और दिल्ली ने विशाल लीड अपने नाम कर मैच में दबदबा बना लिया। मैच के 17वें मिनट तक दिल्ली के नवीन कुमार ने लगातार 17वां सुपर-10 लगाया। वह ऐसा करने वाले पीकेएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बने। दिल्ली ने पहला हाफ 30-14 से अपने नाम रखा।

मुकाबले के 30वें मिनट तक पुणे को तीसरी बार ऑलआउट का सामना करना पड़ गया। इस मुकाबले में पुणे ने कुल चार बार ऑलआउट का सामना किया और दिल्ली ने उसे 20 प्वाइंट्स से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया।

पुणेरी पल्टन:

रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।

डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।

ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

दबंग दिल्ली:

रेडर: अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।

डिफेंडर: मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।

ऑलराउंडर: बलराम, मेराज शेख, विजय।

29 Sep, 19 : 08:32 PM

दिल्ली ने जीता मैच

दिल्ली ने ये मुकाबला 60-40 से अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ पुणे प्लेऑफ की रेस से बाहर।

29 Sep, 19 : 08:25 PM

दिल्ली ने रचा इतिहास

मैच के 36वें मिनट तक दिल्ली ने 55 अंक पूरे कर लिए। दिल्ली ने ऐसा पीकेएल इतिहास में कभी नहीं किया था। पुणे चार बार अब तक ऑलआउट हो चुका है। दिल्ली 55, पुणे 31

29 Sep, 19 : 08:20 PM

अंकतालिका में क्या है स्थिति

अंकतालिका पर नजर डालें, तो दिल्ली 18 में से 14 मैच जीतकर 77 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर है। वहीं पुणे ने 19 में से 10 मुकाबले गंवाए हैं और ये टीम 42 अंकों के साथ 9वें पायदान पर है। दिल्ली की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

29 Sep, 19 : 08:16 PM

पुणे तीसरी बार ऑलआउट

मैच के 30वें मिनट तक दिल्ली ने पुणे को तीसरी बार ऑलआउट कर दिया है। दिल्ली इस वक्त 45-26 से लीड में है।

29 Sep, 19 : 08:05 PM

पुणे ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश तेज की

पुणे ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश तेज कर दी है। चंद्रनरंजीत इसी बीच अपना सुपर-10 पूरा कर चुके हैं। दिल्ली की ओर से 2 सुपर-10 पूरे। दिल्ली 34, पुणे 19

29 Sep, 19 : 07:53 PM

पहला हाफ समाप्त

दिल्ली ने पहले हाफ की समाप्ति तक 14 अंकों की लीड बना रखी है। दिल्ली 30, पुणे 16

29 Sep, 19 : 07:49 PM

नवीन कुमार ने लगातार 17वां सुपर-10 लगाया

मैच के 17वें मिनट तक दिल्ली के नवीन कुमार ने लगातार 17वां सुपर-10 लगाया। वह ऐसा करने वाले पीकेएल इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं। दिल्ली 29, पुणे 13

29 Sep, 19 : 07:46 PM

पुणे दूसरी बार ऑलआउट

13वें मिनट के अंदर पुणे को दूसरी बार ऑलआउट का सामना करना पड़ा और दिल्ली ने विशाल लीड अपने नाम कर मैच में दबदबा बना लिया।

29 Sep, 19 : 07:43 PM

दिल्ली ने बनाई 11 प्वाइंट्स की लीड

मैच के 10 मिनट तक दिल्ली ने 11 अंकों की विशाल लीड बना ली है। पुणे को जल्द वापसी करनी होगी। दिल्ली 17, पुणे 6

29 Sep, 19 : 07:37 PM

पहले 4 मिनट का खेल समाप्त

पहले 4 मिनट के खेल तक दिल्ली ने 5 अंकों की लीड बना ली है। नवीन कुमार लगातार मल्टीप्वाइंट्स रेड कर रहे हैं। दिल्ली 7, पुणे 2

29 Sep, 19 : 07:33 PM

मैच शुरू

मैच शुरू हो चुका है। पहला अंक दिल्ली ने जुटाया। वहीं अपनी पहली ही रेड में दिल्ली के नवीन ने 2 अंक लेकर दिल्ली को 3 अंक की बढ़त दिला दी। दिल्ली 3, पुणे 0

29 Sep, 19 : 07:16 PM

इन पर रहेंगी नजरें:

दिल्ली के नवीन कुमार 222, जबकि पुणे के पंकज मोहिते 110 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं पुणे की ओर से सुरजीत सिंह 51 और दिल्ली की तरफ से रविंदर पहल 49 टैकल अंक जुटा चुके हैं।

29 Sep, 19 : 06:54 PM

दबंग दिल्ली:

रेडर: अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।

डिफेंडर: मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।

ऑलराउंडर: बलराम, मेराज शेख, विजय।

29 Sep, 19 : 06:42 PM

पुणेरी पल्टन:

रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।

डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।

ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

Web Title: PKL 2019, Puneri Paltan vs Dabang Delhi, Live Score Updates and streaming

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे