PKL 2019, Haryana Steelers vs Gujarat Fortunegiants: हरियाणा स्टीलर्स ने किया प्लेऑफ में प्रवेश

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: September 29, 2019 21:46 IST2019-09-29T20:23:36+5:302019-09-29T21:46:19+5:30

PKL 2019, Haryana Steelers vs Gujarat Fortunegiants: मैच का पहला अंक हरियाणा ने बोनस के जरिए अपने नाम किया, लेकिन रोहित गुलिया ने सुपर रेड लगाकार गुजरात की शानदार शुरुआत करा दी।

PKL 2019, Haryana Steelers vs Gujarat Fortunegiants, Live Score Updates and streaming: | PKL 2019, Haryana Steelers vs Gujarat Fortunegiants: हरियाणा स्टीलर्स ने किया प्लेऑफ में प्रवेश

PKL 2019, Haryana Steelers vs Gujarat Fortunegiants: हरियाणा स्टीलर्स ने किया प्लेऑफ में प्रवेश

प्रो कबड्डी लीग-2019 में 29 सितंबर को दूसरा मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के बीच पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया, जिसमें हरियाणा ने 38-37 से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया। इस सीजन हरियाणा प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन चुकी है।

मैच का पहला अंक हरियाणा ने बोनस के जरिए अपने नाम किया, लेकिन रोहित गुलिया ने सुपर रेड लगाकार गुजरात की शानदार शुरुआत करा दी। 9वें मिनट तक हरियाणा को पहली बार ऑलाउट का सामना करना पड़ गया, जहां से गुजरात ने लीड मजबूत कर ली। पहले हाफ की समाप्ति गुजरात ने 19-14 से अपने पक्ष में की।

गुजरात के 38वें मिनट गुजरात को ऑलआउट का सामना करना पड़ गया, जहां से हरियाणा ने लीड अपने पक्ष में कर ली। आखिरी मिनट काफी रोमांचक रहा, लेकिन आखिरी रेड में गुजरात के रेडर को डैश आउट कर हरियाणा ने 1 अंक से जीत दर्ज कर ली।

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स

रेडर: अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।

डिफेंडर: अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।

ऑलराउंडर: पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

हरियाणा स्टीलर्स:

रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।

डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।

ऑलराउंडर: टिन पोंचो।

29 Sep, 19 : 09:44 PM

हरियाणा ने जीता मैच

हरियाणा ने ये मुकाबला 38-37 से अपने नाम कर लिया है। हरियाणा इसी के साथ प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम बन चुकी है।

29 Sep, 19 : 09:40 PM

अंकतालिका में क्या है स्थिति

अंकतालिका पर नजर डालें, तो हरियाणा 18 में से 11 मैच जीतकर 60 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात ने 19 में से 11 मुकाबले गंवाए हैं और ये टीम 44 अंकों के साथ 8वें पायदान पर है।

29 Sep, 19 : 09:39 PM

गुजरात ऑलआउट

मैच के 38वें मिनट विकास कंडोला का सुपर-10 और गुजरात ऑलआउट। हरियाणा ने मैच में लीड बना ली है। हरयिाणा 34, गुजरात 33

29 Sep, 19 : 09:31 PM

गुजरात का सुपर टैकल

गुजरात ने मैच के 34वें मिनट सुपर टैकल किया। इसी के साथ टीम ने बढ़त को कायम रखा है। हरियाणा इस वक्त 25, जबकि गुजरात 29 अंक जुटा चुका है।

29 Sep, 19 : 09:21 PM

गुजरात के पास 6 अंकों की लीड

मैच के 30वें मिनट तक गुजरात ने 6 अंकों की लीड बना रखी है। हरियाणा 19, गुजरात 25

29 Sep, 19 : 09:12 PM

18 मिनट बाकी

मैच खत्म होने में 18 मिनट शेष रह गए हैं। गुजरात ने इस वक्त 4 अंकों की लीड बना रखी है। गुजरात 19, हरियाणा 15

29 Sep, 19 : 09:04 PM

पहला हाफ समाप्त

पहले हाफ की समाप्ति तक गुजरात ने 19-14 से लीड बना रखी है।

29 Sep, 19 : 08:49 PM

हरियाणा ऑलआउट

मैच के 9वें मिनट तक हरियाणा को पहली बार ऑलआउट का सामना करना पड़ गया। इसी के साथ गुजरात ने 12-7 से लीड बना ली है।

29 Sep, 19 : 08:46 PM

बराबरी पर मैच

छठे मिनट तक खेल 6-6 की बराबरी पर आ चुका है। मुकाबला काफी रोमांचक बना हुआ है।

29 Sep, 19 : 08:42 PM

मैच शुरू

मुकाबला शुरू हो चुका है। पहला अंक हरियाणा ने बोनस के जरिए अपने नाम किया। पहले मिनट के अंदर गुजरात खाता नहीं खोल सका था, लेकिन अगले ही मिनट सुपर रेड लगाकर रोहित ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। गुजरात 3, हरियाणा 1

29 Sep, 19 : 08:36 PM

इन पर रहेंगी नजरें:

हरियाणा के विकास कंडोला 143, जबकि गुजरात के रोहित गुलिया 111 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं गुजरात की ओर से सुनील कुमार 46 और हरियाणा की तरफ से सुनील 42 टैकल अंक जुटा चुके हैं।

29 Sep, 19 : 08:31 PM

हरियाणा स्टीलर्स:

रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।

डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।

ऑलराउंडर: टिन पोंचो।

29 Sep, 19 : 08:23 PM

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स:

रेडर: अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।

डिफेंडर: अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।

ऑलराउंडर: पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

Web Title: PKL 2019, Haryana Steelers vs Gujarat Fortunegiants, Live Score Updates and streaming:

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे