PKL 2019, Delhi vs Gujarat: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने दबंग दिल्ली को 31-26 से हराया

By सुमित राय | Updated: August 1, 2019 20:28 IST2019-08-01T19:14:54+5:302019-08-01T20:28:10+5:30

PKL 2019, Delhi vs Gujarat Live: दबंग दिल्ली और गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के बीच खेले गए प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के 20वें मैच का लाइव अपडेट...

PKL 2019, Delhi vs Gujarat Live Match score update, point table, match highlights, records in hindi | PKL 2019, Delhi vs Gujarat: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने दबंग दिल्ली को 31-26 से हराया

PKL 2019, Delhi vs Gujarat: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने दबंग दिल्ली को 31-26 से हराया

प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन का 20वां मैच गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स और दबंग दिल्ली के बीच खेला गया। मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की टीम ने दबंग दिल्ली को 31-26 से हरा दिया।

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की इस सीजन में यह लगातार तीसरी जीत है। गुजरात ने अपने दोनों मुकाबलों में बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी, लेकिन तीसरे मैच में उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी। गुजरात ने पहले मैच में बेंगलुरु बुल्स को 24-42 से हराया था, तो दूसरे मैच में यूपी योद्धा को 44-19 से मात दी थी।

दबंग दिल्ली की प्रो कबड्डी के सातवें सीजन में लगातार तीन जीत के बाद पहली हार है। दिल्ली ने पहले मैच में तेलुगू टाइटंस को 34-33 से हराया और फिर तमिल थलाइवाज के खिलाफ 30-29 से जीत दर्ज की। इसके बाद दिल्ली की टीम ने तीसरे मैच में हरियाणा के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और 41-21 से हराया था।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

दबंग दिल्ली की टीम :

रेडर : अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।
डिफेंडर : मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।
ऑलराउंडर : बलराम, मेराज शेख, विजय।

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की टीम : 

रेडर : अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर : अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।
ऑलराउंडर : पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

01 Aug, 19 : 08:27 PM

गुजरात ने दिल्ली को हराया

रोमांचक मैच में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की टीम ने दबंग दिल्ली को 31-26 से हरा दिया।

01 Aug, 19 : 08:11 PM

गुजरात ने दिल्ली को किया ऑल आउट

दूसरे हाफ के 13वें मिनट में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट की टीम ने दबंग दिल्ली को ऑल आउट किया और पांच अंकों की  बढ़त हासिल की। स्कोर - गुजरात : 25, दिल्ली : 20

01 Aug, 19 : 08:09 PM

गुजरात-दिल्ली का स्कोर बराबरी पर

दूसरे हाफ के 9वें मिनट में गुजरात ने दो प्वाइंट की बढ़त बनाई, लेकिन अगले ही रेड में दिल्ली के चंद्रन रंजीत ने सुपर टैकल करते हुए अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचाया। स्कोर - गुजरात : 20, दिल्ली : 20

01 Aug, 19 : 08:05 PM

दिल्ली ने गुजरात पर फिर बनाई बढ़त

दूसरे हाफ के छठे मिनट में दिल्ली के रेडर नवीन कुमार ने दो प्वाइंट हासिल कर टीम को बढ़त दिलाई। स्कोर - गुजरात : 16, दिल्ली : 18

01 Aug, 19 : 08:03 PM

गुजरात-दिल्ली के बीच स्कोर बराबर

दूसरे हाफ के 5वें मिनट में गुजरात के रेडर रोहित गूलिया ने दो प्वाइंट हासिल कर स्कोर को बराबरी पर पहुंचाया। स्कोर - गुजरात : 16, दिल्ली : 16

01 Aug, 19 : 07:52 PM

पहले हाफ में दिल्ली को 3 अंकों की बढ़त

पहले हाफ का खेल खत्म होने के बाद दबंग दिल्ली ने तीन अंकों की बढ़त हासिल की है। स्कोर - गुजरात : 11, दिल्ली : 14

01 Aug, 19 : 07:49 PM

दिल्ली ने गुजरात को ऑल आउट किया

मैच के 17वें मिनट में दबंग दिल्ली ने गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को ऑल आउट कर बढ़त हासिल की। स्कोर - गुजरात : 10, दिल्ली : 12

01 Aug, 19 : 07:39 PM

गुजरात को तीन अंकों की बढ़त

गुजरात की टीम ने शुरू से ही मैच में बढ़त बना रखी है और 8 मिनट का खेल खत्म होने के बाद उसे तीन अंकों की बढ़त हासिल है। स्कोर - गुजरात : 6, दिल्ली : 3

01 Aug, 19 : 07:32 PM

गुजरात-दिल्ली के बीच मैच शुरू

गुजरात और दिल्ली  के बीच मैच शुरू। गुजरात की ओर से सचिन ने पहला रेड किया और अपनी टीम को एक प्वाइंट दिलाकर बढ़त दिलाई।

01 Aug, 19 : 07:30 PM

01 Aug, 19 : 07:21 PM

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की टीम :

रेडर : अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर : अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।
ऑलराउंडर : पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

01 Aug, 19 : 07:21 PM

दबंग दिल्ली की टीम :

रेडर : अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।
डिफेंडर : मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।
ऑलराउंडर : बलराम, मेराज शेख, विजय।

01 Aug, 19 : 07:17 PM

गुतरात के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

वहीं गुजरात की ओर से रेडर रोहित गूलिया और सचिन तंवर, जबकि डिफेंडर में सुनील कुमार और प्रवेश भैंसवाल पर नजर रहेगी। रोहित ने दो मैचों में 13 अंक हासिल किया है, जबकि सचिन ने 12 अंक बटोरे हैं। वहीं डिफेंस में सुनील और प्रवेश ने दो मैचों में 8-8 अंक हासिल किए हैं।

01 Aug, 19 : 07:17 PM

दिल्ली के ये खिलाड़ी कर सकते हैं कमाल

दबंग दिल्ली की ओर से सभी की नजर रेडर नवीन कुमार पर होगी, जिन्होंने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मैचों में सबसे ज्यादा 31 अंक अर्जित किए हैं। इसके अलावा रेडर चंद्रन रंजीत ने भी 3 मैचों में 18 अंक लेकर ध्यान अपनी ओर खिंचा है। डिफेंस में जोगिंदर सिंह नरवाल ने प्रभावित किया है और तीन मैचों में 11 अंक अपने नाम किए है, जो इस मैच में भी कमाल कर सकते हैं।

01 Aug, 19 : 07:16 PM

प्रो कबड्डी 2019 में दबंग दिल्ली का प्रदर्शन

वहीं दबंग दिल्ली की टीम के लिए यह सीजन काफी किस्मत वाला रहा है, क्योंकि शुरुआती दो मुकाबलों में उसे एक-एक प्वाइंट से जीत दर्ज की। दिल्ली ने अब तक अपने तीनों मुकाबले जीते हैं।

दिल्ली ने पहले मैच में तेलुगू टाइटंस को 34-33 से हराया और फिर तमिल थलाइवाज के खिलाफ 30-29 से जीत दर्ज की। इसके बाद दिल्ली की टीम ने तीसरे मैच में हरियाणा के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और 41-21 से हराया।

01 Aug, 19 : 07:16 PM

प्रो कबड्डी के 7वें सीजन में गुजरात का प्रदर्शन

इस सीजन में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की टीम शानदार फॉर्म में है और अब तक खेले दोनों मुकाबलों में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। गुजरात ने पहले मैच में बेंगलुरु बुल्स को 24-42 से हराया था, तो दूसरे मैच में यूपी योद्धा को 44-19 से मात दी थी।

01 Aug, 19 : 07:15 PM

गुजरात-दिल्ली के बीच टक्कर

प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के 20वें मैच जब गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स और दबंग दिल्ली की टीम उतरेगी तो किसी एक टीम को सीजन की पहली हार मिलेगी। गुजरात और दिल्ली के बीच यह मैच मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को भारतीय टीम के अनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Web Title: PKL 2019, Delhi vs Gujarat Live Match score update, point table, match highlights, records in hindi

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे