PKL 2019, Dabang Delhi vs U Mumba: रोमांचक मुकाबला टाई पर समाप्त, टॉप पर पहुंची दिल्ली

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 11, 2019 20:37 IST2019-10-11T18:24:05+5:302019-10-11T20:37:31+5:30

PKL 2019, Dabang Delhi vs U Mumba: दिल्ली ने पहले ही मिनट रेडिंग और डिफेंस में प्वाइंट निकाल लिया। वहीं मुंबई को खाता खोलने के लिए दूसरे मिनट का इंतजार करना पड़ा।

PKL 2019, Dabang Delhi vs U Mumba, Live Score Updates and Live Streaming | PKL 2019, Dabang Delhi vs U Mumba: रोमांचक मुकाबला टाई पर समाप्त, टॉप पर पहुंची दिल्ली

PKL 2019, Dabang Delhi vs U Mumba: रोमांचक मुकाबला टाई पर समाप्त, टॉप पर पहुंची दिल्ली

प्रो कबड्डी लीग-2019 में शुक्रवार (11 अक्टूबर) को पहला मुकाबला दबंग दिल्ली और यू मुंबा के बीच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया, जो 37-37 से टाई पर समाप्त हुआ। ये दोनों टीमों के बीच पीकेएल इतिहास के 16 में से पहला टाई मैच रहा।

दिल्ली ने पहले ही मिनट रेडिंग और डिफेंस में प्वाइंट निकाल लिया। वहीं मुंबई को खाता खोलने के लिए दूसरे मिनट का इंतजार करना पड़ा। मुंबई ने मैच के पांचवें मिन तक लीड अपने नाम कर ली थी, लेकिन 10वें मिनट इस टीम को ऑलआउट का सामना करना पड़ गया, जहां से दिल्ली ने दोगुनी बढ़त हासिल कर ली। पहले हाफ की समाप्ति तक दिल्ली ने 24-13 से लीड अपने पक्ष में रखी।

दूसरे हाफ की पहली ही रेड में मुंबई को ऑलआउट का सामना करना पड़ गया। इस बीच 27वें और 34वें मिनट दिल्ली को भी ऑलआउट झेलना पड़ा, जहां से मुंबई ने लगभग बराबरी कर ली थी। इस दौरान दिल्ली के डिफेंस से लगातार गलतियां हुईं और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हो गया।

दबंग दिल्ली:

रेडर: अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।

डिफेंडर: मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।

ऑलराउंडर: बलराम, मेराज शेख, विजय।

यू मंबा:

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

11 Oct, 19 : 08:33 PM

मैच टाई

मुकाबला 37-37 से बराबरी पर टाई।

11 Oct, 19 : 08:13 PM

10 मिनट बाकी

मैच खत्म होने में 10 मिनट बाकी रह गए  हैं। दिल्ली ने इस वक्त 32-25 से लीड बना रखी है।

11 Oct, 19 : 08:13 PM

4 मिनट शेष

मैच खत्म होने में 4 मिनट बाकी रह गए हैं। मुंबई ने दिल्ली को 34वें मिनट दोबारा ऑलआउट कर मैच में लगभग बराबरी कर ली है। दिल्ली 35, मुंबई 34

11 Oct, 19 : 08:09 PM

दिल्ली ऑलआउट

मैच के 27वें मिनट दिल्ली को भी पहली बार ऑलआउट का सामना करना पड़ गया। यहां से मुंबई ने वापसी की ओर कदम बढ़ाते हुए दिल्ली की लीड को 7 अंकों पर ला दिया है। दिल्ली 29, मुंबई 22

11 Oct, 19 : 08:02 PM

मुंबई दोबारा ऑलआउट

मैच के 21वें मिनट मुंबई को दूसरी बार ऑलआउट का सामना करना पड़ा। इसी के साथ दिल्ली के नवीन कुमार एक सीजन में सर्वाधिक (20) सुपर-10 बनाने वाले रेडर बन गए। दिल्ली27, मुंबई 14

11 Oct, 19 : 07:55 PM

पहला हाफ समाप्त

मैच के 20वें मिनट मुंबई दूसरी बार ऑलआउट के करीब। दिल्ली के पास 11 अंकों की लीड है। दिल्ली 24, मुंबई 13

11 Oct, 19 : 07:47 PM

14 मिनट समाप्त

14 मिनट की समाप्ति तक दिल्ली ने 16-10 की लीड बना रखी है। नवीन 6 रेड में 5 अंक निकाल चुके हैं।

11 Oct, 19 : 07:41 PM

मुंबई ऑलआउट

मैच के 10वें मिनट तक मुंबई को पहली बार ऑलआउट का सामना करना पड़ा। यहां से दिल्ली ने 7 अंकों की लीड बना ली है। दिल्ली 13, मुंबई 6

11 Oct, 19 : 07:38 PM

दिल्ली की वापसी

दिल्ली के नवीन कुमार इस सीजन 200 टच प्वाइंट्स निकाल चुके हैं। दिल्ली ने मैच के 8वें मिनट तक 3 प्वाइंट्स से लीड बना रखी है। दिल्ली 7, मुंबई 4

11 Oct, 19 : 07:36 PM

मुंबई ने बनाई लीड

मैच के पांचवें मिनट तक मुंबई ने वापसी करते हुए 1 अंक की लीड बना ली है। मैच में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। मुंबई 4, दिल्ली 3

11 Oct, 19 : 07:34 PM

बराबरी पर मैच

चौथे मिनट तक मैच बराबरी पर आ चुका था। मुंबई ने भी 2 अंक जुटा लिए हैं। फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

11 Oct, 19 : 07:31 PM

मैच शुरू

दिल्ली ने टॉस जीता। मुंबई की ओर से अभिषेक सिंह ने पहली रेड में आए, लेकिन लेफ्ट कवर से अनिल सिंह ने उन्हें दबोच लिया। वहीं दिल्ली की तरफ से चंद्रन रंजीत ने रोहित बालियान को हैंड टच किया। दिल्ली 2, मुंबई 0

11 Oct, 19 : 07:21 PM

क्या आप जानते हैं?

11 Oct, 19 : 07:13 PM

फजल अत्राचली पर होंगी फैंस की निगाहें

मुंबई की ओर से फजल अत्राचली ने पिछले मैच में डिफेंस में शानदार प्रदर्शन किया था। वह पीकेएल इतिहास में 300 से ज्यादा टैकल अकं जुटाने वाले पहले विदेशी बने हैं।

11 Oct, 19 : 07:05 PM

इन पर रहेंगी नजरें:

दिल्ली के नवीन कुमार 256, जबकि मुंबई के अभिषेक सिंह 125 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं मुंबई की ओर से फजल अत्राचली 72 और दिल्ली की तरफ से जोगिंदर नरवाल 46 टैकल अंक जुटा चुके हैं।

11 Oct, 19 : 06:45 PM

यू मंबा:

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।

डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।

ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

11 Oct, 19 : 06:31 PM

दबंग दिल्ली:

रेडर: अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।

डिफेंडर: मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।

ऑलराउंडर: बलराम, मेराज शेख, विजय।

Web Title: PKL 2019, Dabang Delhi vs U Mumba, Live Score Updates and Live Streaming

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे