PKL 2019, Bengaluru Bulls vs Tamil Thalaivas: पवन सेहरावत-राहुल चौधरी के बीच होगी जंग, कौन मार सकता है बाजी?

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: September 1, 2019 07:07 IST2019-09-01T07:07:01+5:302019-09-01T07:07:01+5:30

PKL 2019, Bengaluru Bulls vs Tamil Thalaivas: बेंगलुरु के पवन सेहरावत इस सीजन 131 रेड प्वाइंट्स के साथ टॉप पर हैं। वहीं थलाइवाज की ओर से राहुल चौधरी 65 प्वाइंट्स ले चुके हैं।

PKL 2019, Bengaluru Bulls vs Tamil Thalaivas live streaming and team analysis | PKL 2019, Bengaluru Bulls vs Tamil Thalaivas: पवन सेहरावत-राहुल चौधरी के बीच होगी जंग, कौन मार सकता है बाजी?

PKL 2019, Bengaluru Bulls vs Tamil Thalaivas: पवन सेहरावत-राहुल चौधरी के बीच होगी जंग, कौन मार सकता है बाजी?

प्रो कबड्डी लीग-2019 में रविवार (1 सितंबर) को दूसरा मैच बेंगलुरु बुल्स और तमिल थलाइवाज के बीच होगा। ये मुकाबला बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में रात 8.30 से खेला जाएगा।

प्रदर्शन पर एक नजर: अंकतालिका पर नजर डालें, तो बेंगलुरु 12 में से 6 मैच जीतकर 33 प्वाइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। वहीं थलाइवाज ने 11 में से 6 मुकाबले गंवाए हैं और ये टीम 25 अंकों के साथ 9वें पायदान पर है।

इन पर रहेंगी नजरें: बेंगलुरु के पवन सेहरावत इस सीजन 131 रेड प्वाइंट्स के साथ टॉप पर हैं। वहीं थलाइवाज की ओर से राहुल चौधरी 65 प्वाइंट्स ले चुके हैं। बात अगर डिफेंडर्स की करें, तो मनिंदर सिंह बेंगलुरु के लिए 35 और मंजीत छिल्लर थलाइवाज के लिए 29 प्वाइंट्स जुटा चुके हैं।

कहां देख सकेंगे मैच: दूसरा मैच बेंगलुरु बुल्स और तमिल थलाइवाज के बीच इस का प्रसारण रात 8.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी। मैच से जुड़ी खबरों और लाइव अपडेट के लिए lokmatnews.in पर विजिट करें।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं...

तमिल थलाइवाज: 

रेडर: अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीत कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।

डिफेंडर: अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।

ऑलराउंडर: हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

बेंगलुरु बुल्स: 

रेडर: बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।

डिफेंडर: मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।

ऑलराउंडर: आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।

Web Title: PKL 2019, Bengaluru Bulls vs Tamil Thalaivas live streaming and team analysis

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे