PKL 2019, Bengal vs U Mumba: बंगाल वॉरियर्स ने यू मुंबा को 29-26 से हराया

By सुमित राय | Updated: September 11, 2019 21:51 IST2019-09-11T20:14:29+5:302019-09-11T21:51:26+5:30

PKL 2019, Bengal vs U Mumba Live Update: बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा के बीच खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 85वें मैच का लाइव अपडेट...

PKL 2019, Bengal Warriors vs U Mumba Live Update, Live Score and Streaming from Kolkata | PKL 2019, Bengal vs U Mumba: बंगाल वॉरियर्स ने यू मुंबा को 29-26 से हराया

PKL 2019, Bengal vs U Mumba: बंगाल वॉरियर्स ने यू मुंबा को 29-26 से हराया

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन का 85वां मैच बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा के बीच खेला गया। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बंगाल वॉरियर्स ने अपने घरेलू ग्राउंड पर शानदार खेल दिखाया और यू मुंबा को 29-26 से हरा दिया।

बंगाल की इस सीजन में यू मुंबा के खिलाफ लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही बंगाल की टीम अंक तालिका में 53 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। बंगाल ने अब तक 15 मैचों में 8 जीत हासिल की है और चार मैचों में उसे हार मिली है, जबकि तीन मैच टाई खेला है।

यू मुंबा की 15 मैचों में यह सातवीं हार थी और टीम 43 अंकों के साथ अंक तालिका में 5वें नंबर पर मौजूद है। यू मुंबा की टीम ने सात मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई पर खत्म हुआ है।

इस मैच में यू मुंबा के रेडर अर्जुन देशवाल ने शानदार खेल दिखाते हुए सुपर 10 लगाया और 15 अंक हासिल किया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। यू मुंबा की ओर से डिफेंडर फजर अत्राचलि ने चार और रेडर अभिषेक सिंह ने तीन अंक हासिल किया।

बंगाल वॉरियर्स की ओर से सुकेश हेगड़े ने शानदार प्रदर्शन किया और सुपर रेड लगाते हुए 8 अंक हासिल किया। सुकेश को मनिंदर का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने टीम के लिए 7 अंक बटोरे। इसके अलावा मोहम्मद नबीबख्श ने पांच और रिंकु नरवाल ने चार अंक हासिल किया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं - 

बंगाल वॉरियर्स: 

रेडर: भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर: नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर: आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श। 

यू मंबा: 

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

11 Sep, 19 : 09:43 PM

बंगाल वॉरियर्स ने यू मुंबा को हराया

मैच के आखिरी मिनट में बंगाल वॉरियर्स ने सुपर टैकल करते हुए यू मुंबा को 29-26 से हरा दिया। इस सीजन में बंगाल की यू मुंबा की दूसरी जीत है।

11 Sep, 19 : 09:19 PM

बंगाल को 5 अंकों की बढ़त

दूसरे हाफ में 8 मिनट का खेल खत्म हो चुका है और बंगाल की टीम को अभी भी 5 अंकों की बढ़त हासिल है। स्कोर- बंगाल : 22, यू मुंबा : 17

11 Sep, 19 : 09:05 PM

पहले हाफ का खेल खत्म

बंगाल और यू मुंबा के बीच पहले हाफ का खेल खत्म हो गया है और बंगाल की टीम को तीन अंकों की बढ़त हासिल है। स्कोर- बंगाल : 16, यू मुंबा : 13

11 Sep, 19 : 09:03 PM

सुकेश हेगड़े ने किया सुपर रेड

मैच के 18वें मिनट में बंगाल के रेडर सुकेश हेगड़े ने सुपर रेड करते हुए तीन अंक हासिल किया। स्कोर- बंगाल : 16, यू मुंबा : 8

11 Sep, 19 : 08:58 PM

बंगाल ने यू मुंबा को किया ऑल आउट

पहले हाफ से 14वें मिनट में बंगाल वॉरियर्स ने यू मुंबा को ऑल आउट कर मजबूत बढ़त बनाई। स्कोर- बंगाल : 13, यू मुंबा : 7

11 Sep, 19 : 08:49 PM

बंगाल-मुंबा के बीच कांटे की टक्कर

6 मिनट का मैच खत्म हो चुका है, लेकिन किसी को बढ़त हासिल नहीं मिली है। स्कोर- बंगाल : 5, यू मुंबा : 5

11 Sep, 19 : 08:45 PM

बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा के बीच मैच शुरू

बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा के बीच मैच शुरू हो गया है।

11 Sep, 19 : 08:39 PM

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

बंगाल वॉरियर्स: 

रेडर: भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर: नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर: आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श। 

यू मंबा: 

रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

11 Sep, 19 : 08:17 PM

दोनों टीमों की इन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

बंगाल की टीम में मनिंदर सिंह और बलदेव सिंह, जबकि मुंबई की ओर से फजल अत्राचली और अभिषेक सिंह के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

11 Sep, 19 : 08:15 PM

इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन

अंकतालिका पर नजर डालें, तो मुंबई 13 में से 6 मैच जीतकर 37 प्वाइंट्स के साथ 5वें स्थान पर है। वहीं बंगाल ने 14 में से 7 मुकाबले जीते हैं और ये टीम 48 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।

11 Sep, 19 : 08:14 PM

बंगाल के रेडर्स से होगी यू मुंबा के डिफेंडर्स की टक्कर

प्रो कबड्डी लीग-2019 में मंगलवार (11 सितंबर) को दूसरा मुकाबला बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा के बीच खेला जाना है। ये मैच कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा।

Web Title: PKL 2019, Bengal Warriors vs U Mumba Live Update, Live Score and Streaming from Kolkata

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे