एशियन गेम्स 2018: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने श्रीलंका को हराया, दर्ज की बड़ी जीत

By सुमित राय | Updated: August 21, 2018 08:48 IST2018-08-21T08:48:46+5:302018-08-21T08:48:46+5:30

इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने श्रीलंका की टीम को बड़े अंतर से हरा दिया।

Asian Games: indian women kabaddi team beats sri lanka by 38-12 in group a | एशियन गेम्स 2018: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने श्रीलंका को हराया, दर्ज की बड़ी जीत

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने श्रीलंका को 38-12 से हराया

जकार्ता, 21 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपना शानदार खेल जारी रखा और मंगलवार को श्रीलंका की टीम को हरा दिया। ग्रुप ए में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 38-12 के बड़े अंतर से हरा दिया और प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए में तीन जीत के साथ 6 अंक हो गए हैं और भारतीय महिलाएं ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई हैं। इससे पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने पहले मैच में जापान को 43-12 से हराया था, जबकि थाईलैंड को 33-23 से मात दी थी। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को ही इंडोनेशिया से होना है।

दक्षिण कोरिया से हार गई थी भारतीय पुरुष कबड्डी टीम

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को सोमवार को दक्षिण कोरिया से हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण कोरिया ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम को 23-24 से हराया था। एशियन गेम्स के ग्रुप-ए में शामिल भारतीय टीम को मिली यह पहली हार थी। इससे पहले, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप स्तर पर ही खेले गए मैचों में भारतीय पुरुष टीम ने जीत हासिल की थी, लेकिन तीसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने उसके विजय रथ पर लगाम लगाई है।

Web Title: Asian Games: indian women kabaddi team beats sri lanka by 38-12 in group a

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे