Asian Games: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने इंडोनेशिया को 54-22 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

By सुमित राय | Updated: August 21, 2018 11:42 IST2018-08-21T11:42:35+5:302018-08-21T11:42:35+5:30

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपना शानदार खेल जारी रखा।

Asian Games: Indian Women Kabaddi team beat Indonesia by 54-22, qualify for Semifinal | Asian Games: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने इंडोनेशिया को 54-22 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने इंडोनेशिया को 54-22 से हराया

जकार्ता, 21 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपना शानदार खेल जारी रखा। भारतीय टीम ने श्रीलंका के बाद इंडोनेशिया को भी बड़े अंतर से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय महिला टीम ने इंडोनेशिया को 54-22 से हराया।

इससे पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने मंगलवार सुबह श्रीलंकाई की टीम को हराया था। ग्रुप ए में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 38-12 के बड़े अंतर से हराया था। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने पहले मैच में जापान को 43-12 से हराया था, जबकि थाईलैंड को 33-23 से मात दी थी।


दक्षिण कोरिया से हार गई थी भारतीय पुरुष कबड्डी टीम

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को सोमवार को दक्षिण कोरिया से हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण कोरिया ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम को 23-24 से हराया था। एशियन गेम्स के ग्रुप-ए में शामिल भारतीय टीम को मिली यह पहली हार थी। इससे पहले, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप स्तर पर ही खेले गए मैचों में भारतीय पुरुष टीम ने जीत हासिल की थी, लेकिन तीसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने उसके विजय रथ पर लगाम लगाई है।

Web Title: Asian Games: Indian Women Kabaddi team beat Indonesia by 54-22, qualify for Semifinal

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे