लाइव न्यूज़ :

इस क्षेत्र में अगले पांच सालों में पैदा होंगे रोजगार के एक करोड़ अवसर

By भाषा | Updated: March 25, 2018 23:24 IST

सीआईईएल एचआर की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल तक दूरसंचार क्षेत्र में पहले ही करीब 40 हजार लोगों की नौकरी जा चुकी है।

Open in App

नई दिल्ली, 25 मार्चः दूरसंचार क्षेत्र की कौशल विकास इकाई के अनुसार इस क्षेत्र में अगले पांच साल में रोजगार के एक करोड़ से अधिक अवसर सृजित होंगे। हालांकि, दूरसंचार उद्योग हाल के दिनों में एकीकरणऔर सुदृढीकरण के चलते रोजगार में कटौती से जूझता रहा है। दूरसंचार क्षेत्र कौशल परिषद(टीएसएससी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. पी. कोचर ने एक साक्षात्कार में कहा, 'अभी दूरसंचार क्षेत्र में 40 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है और अगले पांच साल के बाद दूरसंचार एवं दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1.43 करोड़ हो जाएगी।'

सीआईईएल एचआर की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल तक दूरसंचार क्षेत्र में पहले ही करीब 40 हजार लोगों की नौकरी जा चुकी है। यह चलन अगले छह से नौ महीने तक जारी रहने का अनुमान है जिससे नौकरियों के नुकसान का यह आंकड़ा 80 से 90 हजार तक पहुंच सकता है।

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के तहत आने वाले टीएसएससी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कोचर ने कहा, परिषद को अनुमान है कि रोजगार की मुख्य मांग मशीन-मशीन संवाद जैसे उभरते क्षेत्रों से आएगी। इसके बाद दूरसंचार विनिर्माण एवं आधारभूत संरचना और सेवा क्षेत्र की कंपनियों से रोजगार के नये अवसर आने का अनुमान है।

कोचर ने कहा, 'हम भारत में विनिर्माण संयंत्रों के आने में वृद्धि देख रहे हैं। इससे जहां तक कौशल का सवाल है, दूरसंचार क्षेत्र के लिए हमें उम्मीद मिलती है। हमें यहां काफी उम्मीद हैं और दूरसंचार विनिर्माण उद्योग का अनुमान है कि इसमें लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।' दूरसंचार क्षेत्र की इस कौशल संस्था ने सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा है कि उसे रोजगार के मामले में रुख में बदलाव लाना चाहिये और उद्योगों की मांग के आधार पर रोजगार के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए।

टॅग्स :टेलीकॉमनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित