लाइव न्यूज़ :

सिक्किमः सीएम चामलिंग ने लॉन्च की 'वन फैमिली वन जॉब' स्कीम, अब परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

By मेघना वर्मा | Updated: January 14, 2019 08:27 IST

आपको बता दें इससे पहले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार ने 20,000 युवाओं को इसी योजना के तहत तुरंत अस्थायी नौकरी देने की घोषणा भी की थी।

Open in App

सरकारी नौकरी पाने की चाहत हर किसी को होती है। युवा इसके लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने एक नई योजना बनाई है। इस योजना के तहत सिकिम्म में हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस योजना का नाम चामलिंग ने एक परिवार, एक नौकरी रखा है। शनिवार को इस योजना की जानकारी दी गई। 

इन परिवारों को मिलेगा फायदा

सिक्किम सरकार की इस योजना का फायदा सिर्फ उन परिवारों को ही मिलेगा जिनके घर से एक भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं है। चामलिंग ने कृषि क्षेत्र के लोगों के लोन माफी की घोषणा भी इस अवसर पर की। इस योजना का शुभारंभ रोजगार मेला 2019 में किया गया जो पलजोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। 

 

इसके पहले की थी अस्थायी नौकरी देने की घोषणा

आपको बता दें इससे पहले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार ने 20,000 युवाओं को इसी योजना के तहत तुरंत अस्थायी नौकरी देने की घोषणा भी की थी। अभी तक सभी उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। साथ ही चामलिंग ने कहा कि जल्द ही परिवार के सदस्यों को भी दस्तावेज मिल जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही अस्थायी नियुक्तियों को अगले पांच साल में नियमित कर दिया जाएगा। 

ग्रुप सी और डी में हो रही है नई भर्तियां

इस योजना के तहत 12 सरकारी विभागों के ग्रुप सी और ग्रुप डी में नई भर्तियां की जा रही हैं। चामलिंग ने कहा, "'हम चौकीदार (गार्ड), माली, अस्पतालों में वार्ड अटेंडेंट, अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं, ग्राम पुलिस गार्ड और सहायक ग्राम पुस्तकालयाध्यक्ष सहित 26 विभिन्न पदों के लिए नियुक्तियां दे रहे हैं"

नहीं भूले विपक्ष पर निशाना साधना

चामलिंग ने इस योजना को जारी करते हुए युवाओं के लिए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ये गर्व की बात है कि अब युवाओं के लिए खुशी का अवसर है। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए चामलिंग बोले कि उनकी पार्टी अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के साथ विपक्ष से लड़ेगी। 

टॅग्स :सिक्किमनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित