गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगी स्टार्टअप इंडिया की झांकी, नवप्रवर्तन और उद्यमशीलता को बढ़ाने में मिलेगी मदद

By भाषा | Updated: January 21, 2020 16:10 IST2020-01-21T16:10:32+5:302020-01-21T16:10:32+5:30

इस झांकी में स्टार्टअप के जीवन चक्र के चरणों और सरकार की ओर से दिए गए समर्थन का प्रदर्शन किया जाएगा। झांकी में सामने की तरफ एक रचनात्मक मस्तिष्क को दर्शाया गया है जो वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने वाले विचारों से भरा है।

Republic Day parade will include Startup India's tableau, Help in boosting innovation and entrepreneurship | गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगी स्टार्टअप इंडिया की झांकी, नवप्रवर्तन और उद्यमशीलता को बढ़ाने में मिलेगी मदद

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगी स्टार्टअप इंडिया की झांकी, नवप्रवर्तन और उद्यमशीलता को बढ़ाने में मिलेगी मदद

राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इस साल स्टार्टअप इंडिया की झांकी भी होगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इस झांकी का उद्देश्य देश में नवप्रवर्तन और उद्यमशीलता को बढ़ाना है।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि इसका विषय 'स्टार्टअप्स: आकाश तक पहुंच' है। इस झांकी में स्टार्टअप के जीवन चक्र के चरणों और सरकार की ओर से दिए गए समर्थन का प्रदर्शन किया जाएगा। झांकी में सामने की तरफ एक रचनात्मक मस्तिष्क को दर्शाया गया है जो वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने वाले विचारों से भरा है।

मध्य में एक स्टार्टअप इंडिया वृक्ष है जो स्टार्टअप को खड़ा करने के लिए जरूरी सहयोगों को दर्शाता है। झांकी में दर्शायी गयी सीढ़ियां किसी स्टार्टअप के बढ़ने के विभिन्न चरणों को प्रदर्शित करती है। एक पहिया भी इसमें दर्शाया गया है जो देश में विभिन्न भारतीय कंपनियों द्वारा देश में आर्थिक विकास और बड़े पैमाने पर रोजगार निर्माण को दर्शाता है।

Web Title: Republic Day parade will include Startup India's tableau, Help in boosting innovation and entrepreneurship

रोजगार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे