Bihar STET 2019: बिहार में शिक्षक के 37,335 पदों पर भर्तियां, जानिए किस जिले में कितने शिक्षकों की होगी भर्ती
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2019 09:59 IST2019-09-22T09:59:03+5:302019-09-22T09:59:03+5:30
Bihar STET 2019: इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते हैं, क्योंकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2019 निर्धारित है।

Bihar STET 2019: बिहार में शिक्षक के 37,335 पदों पर भर्तियां, जानिए किस जिले में कितने शिक्षकों की होगी भर्ती
बिहार में शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती को लेकर बिहार शिक्षा विभाग ने जिलावार रिक्ति की सूची जारी की है। बता दें कि बिहार के माध्यमिक विद्यालय (क्लास 9 और 10) और पेपर-II उच्च माध्यमिक (क्लास 11 और 12) विद्यालय के लिए है 37,335 पदों पर भर्तियां होनी है।
शिक्षक पदों पर आवेदन के लिए आमंत्रित किया है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते हैं, क्योंकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2019 निर्धारित है।
बता दें कि बिहार माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने पेपर-I के 25270 पदों और पेपर-II के 12065 पदों के लिए वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके लिए 9 सितंबर 2019 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। उम्मीदवार biharboardonline.bihar.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइच पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
हिंदुस्तान न्यूज वेबसाइट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इन जिलों में इतने पदों पर शिक्षक की भर्तियां होने वाली है। जैसा कि पहले बताया कि यह भर्तियां माध्यमिक विद्यालय (क्लास 9 और 10) औरउच्च माध्यमिक (क्लास 11 और 12) विद्यालय के लिए होनी है।
जानिए किस जिले में कितने पदों पर होगी शिक्षकों की भर्तियां
| जिला | माध्यमिक विद्यालयों में पदों की संख्या | उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में पदों की संख्या |
| पटना | 1041 | 980 |
| नालंदा | 577 | 761 |
| भोजपुर | 765 | 617 |
| बक्सर | 318 | 310 |
| रोहतास | 376 | 1008 |
| गया | 372 | 1470 |
| जहानाबाद | 242 | 383 |
| औरंगाबाद | 469 | 604 |
| नवादा | 303 | 961 |
| अरवल | 104 | 417 |
| मुजफ्फरपुर | 109 | 299 |
| सीतामढ़ी | 246 | 588 |
| वैशाली | 339 | 505 |
| शिवहर | 44 | 111 |
| पूर्वी चंपारण | 494 | 789 |
| प0 चंपारण | 241 | 464 |
| दरभंगा | 657 | 740 |
| मधुबनी | 253 | 737 |
| समस्तीपुर | 401 | 417 |
| सारण | 576 | 437 |
| गोपालगंज | 286 | 598 |
| सीवान | 200 | 616 |
| मुंगेर | 288 | 362 |
| शेखपुरा | 109 | 161 |
| लखीसराय | 144 | 257 |
| जमुई | 301 | 510 |
| खगड़िया | 120 | 147 |
| बेगूसराय | 205 | 128 |
| पूर्णिया | 408 | 321 |
| कटिहार | 331 | 167 |
| अररिया | 242 | 302 |
| किशनगंज | 174 | 216 |
| भागलपुर | 274 | 445 |
| बांका | 123 | 376 |
| सहरसा | 112 | 135 |
| सुपौल | 240 | 268 |
| मधेपुरा | 170 | 234 |