लाइव न्यूज़ :

जायडस कैडिला उपलब्ध कराएगा कोविड-19 रोधी टीके की एक करोड़ खुराक

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर औषधि निर्माता कंपनी जायडस कैडिला ने सोमवार को कहा कि उसे भारत सरकार से, 265 रुपये प्रति खुराक की दर से कोविड-19 रोधी टीके ‘जायकोव-डी’ की एक करोड़ खुराक की आपूर्ति का ऑर्डर मिला है।

फार्मा कंपनी की ओर से एक नियामक फाइलिंग में कहा गया, “जायडस कैडिला को विश्व के पहले प्लाज्मिड डीएनए टीके जायकोव-डी की एक करोड़ खुराक की आपूर्ति करने का ऑर्डर भारत सरकार से मिला है। खुराक 265 रुपये प्रति के हिसाब से दी जाएगी और नीडल मुक्त एप्लीकेटर 93 रुपये प्रति खुराक की दर से दिया जाएगा जिसमें जीएसटी शामिल नहीं होगा।”

कंपनी ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ परामर्श करने के बाद कीमत तय की गई है। टीका पारंपरिक सिरिंज की बजाय नीडल मुक्त एप्लीकेटर के माध्यम से दिया जाएगा। एप्लीकेटर का नाम “फार्माजेट” है।

जायडस कैडिला के प्रबंध निदेशक शर्विल पटेल ने कहा, “जायकोव-डी के साथ सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम का समर्थन करने में हमें खुशी होगी। हमें उम्मीद है कि नीडल मुक्त टीकाकरण से बहुत से लोगों को टीका दिया जा सकेगा और वे कोविड-19 से सुरक्षित रहेंगे, विशेष रूप से बच्चे और 12 से 18 वर्ष की आयु के युवा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो