लाइव न्यूज़ :

जाइडस कैडिला कोविड टीकों की कीमत 265 रुपये प्रति खुराक करने पर सहमत, अंतिम निर्णय जल्द: सूत्र

By भाषा | Updated: October 31, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर सरकार की लगातार बातचीत के बाद जाइडस कैडिला अपने कोविड-19 टीके की कीमत घटाकर 265 रुपये प्रति खुराक करने पर सहमत हो गई है, लेकिन अभी अंतिम समझौता नहीं हुआ है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सुई मुक्त जाइकोव-डी टीके की प्रत्येक खुराक देने के लिए 93 रुपये की लागत वाले एक डिस्पोजेबल दर्द रहित जेट एप्लीकेटर की आवश्यकता होगी, जिससे इसकी कीमत 358 रुपये प्रति खुराक होगी।

एक सूत्र ने कहा था कि अहमदाबाद स्थित इस दवा कंपनी ने पहले अपनी तीन खुराक वाली दवा के लिए 1900 रुपये की कीमत का प्रस्ताव दिया था।

इससे जुड़े एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कंपनी और सरकार की बार- बार की बातचीत के बाद, टीके की प्रत्येक खुराक की कीमत 358 रुपये निर्धारित की गयी है, जिसमें 93 रुपये का एक डिस्पोजेबल जेट एप्लीकेटर भी शामिल है । इस मामले में अंतिम निर्णय इस सप्ताह होने की संभावना है।’’

सूत्र ने बताया कि तीन खुराकों को 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाना है ।

स्वदेश में विकसित दुनिया का पहला डीएनए आधारित सुई मुक्त कोविड-19 टीका जाइकोव-डी को 20 अगस्त को दवा नियामक से आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिली थी। यह 12 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के किशोरों को दिया जाने वाला पहला टीका है।

इस बीच सरकार अन्य बीमारियों से पीड़ित वयस्कों एवं बच्चों को जाइकोव-डी का टीका दिए जाने की खातिर रोग प्रतिरक्षण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाह (एनटीएजीआई) की अनुशंसाओं की प्रतीक्षा कर रही है।

एनटीएजीआई कोविड-19 टीकाकरण अभियान में इस टीका को शामिल करने के लिए प्रोटोकॉल एवं रूपरेखा तैयार करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे