लाइव न्यूज़ :

जाइडस कैडिला कोविड टीकों की कीमत 265 रुपये प्रति खुराक करने पर सहमत, अंतिम निर्णय जल्द: सूत्र

By भाषा | Updated: October 31, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर सरकार के साथ समझौते के बाद जाइडस कैडिला अपने कोविड-19 टीके की कीमत घटाकर 265 रुपये प्रति खुराक करने पर सहमत हो गई है, लेकिन अभी अंतिम समझौता नहीं हुआ है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

जाइडस कैडिला का टीका जाइकोव-डी पहला ऐसा टीका है जिसे भारत के औषधि नियामक ने 12 साल या उससे अधिक उम्र के किशोरों को लगाने की मंजूरी दी है।

सुई मुक्त जाइकोव-डी टीके की प्रत्येक खुराक देने के लिए 93 रुपये की लागत वाले एक डिस्पोजेबल दर्द रहित जेट एप्लीकेटर की आवश्यकता होगी, जिससे इसकी कीमत 358 रुपये प्रति खुराक होगी।

एक सूत्र ने कहा था कि अहमदाबाद स्थित इस दवा कंपनी ने पहले अपनी तीन खुराक वाली दवा के लिए 1900 रुपये की कीमत का प्रस्ताव दिया था।

इससे जुड़े एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कंपनी और सरकार के बीच लगातार बातचीत के बाद, टीके के प्रत्येक खुराक की कीमत 358 रुपये निर्धारित की गयी है, जिसमें 93 रुपये का एक डिस्पोजेबल जेट एप्लीकेटर भी शामिल है । इस मामले में अंतिम निर्णय इस सप्ताह होने की संभावना है।’’

सूत्र ने बताया कि तीन खुराकों को 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाना है ।

देश में विकसित यह दुनिया का पहला ऐसा टीका है जो डीएनए-आधारित एवं सुई-मुक्त है । जाइकोव-डी को 20 अगस्त को दवा नियामक से आपातकालीन इस्तेमाल के लिये मंजूरी मिली थी ।

इस बीच, सरकार अब भी टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की सिफारिशों का इंतजार कर रही है, ताकि अन्य बीमारियों से ग्रसित वयस्कों और बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान में जाइकोव-डी की शुरुआत की जा सके।

एनटीएजीआई इस टीके को कोविड-19 निरोधक अभियान में शामिल करने के लिए प्रोटोकॉल और रूपरेखा प्रदान करेगा।

आधिकारिक सूत्रों ने पहले कहा था कि जोइकोव-डी की कीमत कोवैक्सीन और कोविशील्ड से अलग होगी क्योंकि तीन-खुराकों वाला टीका होने के अलावा, इसके लिए एक विशेष फार्मा जेट इंजेक्टर की आवश्यकता होती है जिसका इस्तेमाल टीकाकरण के लिये किया जाता है।

उस फार्मा जेट इंजेक्टर का उपयोग लगभग 20,000 खुराक देने के लिए किया जा सकता है।

सूत्र ने कहा, ‘‘जेट एप्लीकेटर वैक्सीन तरल पदार्थ को प्राप्तकर्ता की कोशिकाओं में प्रवेश करने में मदद करता है।’’

एक सूत्र ने बताया था कि कैडिला नवंबर में करीब दो करोड़ खुराक मुहैया करा सकती है।

सरकार वर्तमान में राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए दो अन्य टीके – कोविशील्ड को 205 रुपये प्रति खुराक और कोवैक्सिन 215 रुपये प्रति खुराक की दर पर खरीद रही है।

कोविशील्ड और कोवैक्सीन तथा स्पूतनिक वी केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दिया जा रहा है और ये सब दो-खुराक वाले टीके हैं।

देश में अब तक टीकों की 106 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। देश में इस साल 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरूआत की गयी थी । पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया जबकि दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों के लिये टीकाकरण की शुरूआत हुयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह