लाइव न्यूज़ :

जेडएसआई कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से लोगों तक पहुंचने पर ध्यान केंद्रित करेगा: निदेशक

By भाषा | Updated: August 6, 2021 18:01 IST

Open in App

कोलकाता, छह अगस्त भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) की नई निदेशक धृति बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि अनुसंधान के मानक प्रारूपों में आधुनिक तकनीक को शामिल करने पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इस 105 साल पुराने निकाय की पहली महिला निदेशक बनी बनर्जी ने कहा कि इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और इंटरनेट के माध्यम से लोगों तक पहुंचना है ताकि देश की विविधता को सभी लोग समझ सकें।

उन्होंने कहा कि लोगों को संरक्षण के महत्व को समझने की भी जरूरत है।

बनर्जी ने कहा, "संरक्षण का परिप्रेक्ष्य हमारी कार्य प्रणाली में अंतर्निहित है और इसलिए इसके प्रमुख के रूप में हमें नई भूमिका में आधुनिक तकनीक को हमारे अनुसंधान के मानक स्वरूपों में शामिल करना होगा।"

उन्होंने कहा, "अनुसंधान की प्राथमिकता भारतीय जीवों का अन्वेषण, प्रलेखन, आनुवंशिक लक्षण वर्णन, स्थानिक वितरण और डिजिटलीकरण है, ताकि संरक्षण के लिए निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचा जा सके।"

संस्थान की पहली महिला निदेशक नियुक्त किए जाने पर बनर्जी ने कहा कि इससे कनिष्ठ महिला वैज्ञानिकों में विश्वास पैदा होगा।

उन्होंने कहा, "मैंने खुद कभी किसी तरह के लैंगिक भेदभाव पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन हां, यह सशक्तिकरण की भावना है जो अन्य भावनाओं पर हावी हो जाएगी।"

उन्होंने कहा, "यदि संस्था की मुखिया एक महिला है, तो इससे सहज रूप से सत्ता में महिला को अधिक मान्यता मिलती है।"

बनर्जी ने कहा कि एक कामकाजी महिला के लिए घर और करियर में संतुलन बनाना ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर