लाइव न्यूज़ :

जेडएसआई ने लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के साथ किया समझौता

By भाषा | Updated: September 26, 2021 12:25 IST

Open in App

कोलकाता, 26 सितंबर भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) ने विज्ञान के लिए विशेष जीवों के नमूनों एकत्रित करने, उनका अध्ययन और संरक्षण करने तथा उनसे जुड़े आंकड़ों एवं तस्वीरों के आदान-प्रदान के लिए लंदन के ‘नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम’ (एनएचएम) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

जेडएसआई ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह समझौता ज्ञापन पांच वर्षों के लिए किया गया है। जेडएसआई की निदेशक डॉ. धृति बनर्जी और एनएचएम के निदेशक डॉ. डगलस गुर के बीच 24 सितंबर को एक डिजिटल मंच पर इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

जेडएसआई निदेशक ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन काफी समय से लंबित था और एनएचएम, लंदन तथा जेडएसआई, कोलकाता को दोनों संस्थानों के बीच वैज्ञानिक आदान-प्रदान तथा दीर्घकालिक संबंधों के जरिए जीव विविधता अनुसंधान पर परस्पर लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि जेडएसआई भारत में जैव विविधता अध्ययन संस्थान के तहत आने वाला संस्थान है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मुख्यालय कोलकाता में है और भारत के विभिन्न जैव भौगोलिक इलाकों की जीव विविधता का अध्ययन करने के लिए हमारे 16 क्षेत्रीय केंद्र हैं। हमारे पास पशुओं के 50 लाख नमूने हैं, 20,000 तरह के संग्रह हैं, करीब 450 वैज्ञानिक एवं कर्मी हैं तथा व्यापक जीव संग्रहों पर अनुसंधान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह