लाइव न्यूज़ :

जेडपीएम ने त्रिपुरा में रह रहे ब्रू जनजाति के मतदाताओं के नाम मिजोरम से काटने की मांग की

By भाषा | Updated: November 24, 2020 21:14 IST

Open in App

आइजोल, 24 नवंबर मिजोरम की मुख्य विपक्षी पार्टी जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने चुनाव आयोग से मिजोरम की मतदाता सूची में शामिल ब्रू जनजाति के उन मतदाताओं के नाम काटने की मांग की है जो त्रिपुरा में बस गए है। पार्टी नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक मिजोरम में करीब 12,000 ब्रू मतदाता हैं जिन्होंने स्थायी रूप से त्रिपुरा में बसने का विकल्प चुना है।

जेडपीएम के प्रचार विभाग के सचिव लालदीनपुइया ने कहा कि मिजोरम की मतदाता सूची से ब्रू मतदाताओं के नाम को हटाने की मांग राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से सोमवार शाम को चुनाव आयोग से की गई।

जेडपीएम ने पत्र में कहा कि ब्रू प्रवासी जो मिजोरम में रहते थे और जिन्होंने वर्ष 1997 में स्वयं राज्य को छोड़ दिया और त्रिपुरा में बस गए हैं , के नाम मिजोरम की मतदाता सूची में पलायन के दो दशक बाद भी दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos