लाइव न्यूज़ :

मिजोरम के CM पद की जोरमथंगा 15 दिसबंर को लेंगे शपथ

By भाषा | Updated: December 13, 2018 05:08 IST

राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन ने चुनाव अधिकारियों से नतीजे की हस्ताक्षरित अधिसूचना मिलने के बाद जोरमथंगा को बुधवार को अगली सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रित किया।

Open in App

मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरमथंगा को शनिवार को पूर्वाह्न 12 बजे यहां राजभवन में मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी जाएगी। राज्य के प्रोटोकोल विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन ने चुनाव अधिकारियों से नतीजे की हस्ताक्षरित अधिसूचना मिलने के बाद जोरमथंगा को बुधवार को अगली सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रित किया।

सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने आठवीं विधानसभा के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए दिन के दौरान सातवीं विधानसभा भंग कर दी। प्रोटोकोल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह ज्ञात नहीं है कि मंत्रिपरिषद के सभी 12 सदस्यों को 15 दिसंबर को शपथ दिलायी जाएगी या नहीं।

एमएनएफ 40 सदस्यीय विधानसभा में 26 सीटें जीतकर एक दशक बाद सत्ता में लौटा है। इसी के साथ कांग्रेस पूर्वोत्तर के अपने इस अंतिम गढ़ में धराशायी हो गयी।

नवगठित गैर पंजीकृत दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट ने आठ सीटें हासिल कीं जो कांग्रेस की सीटों से तीन सीटें अधिक हैं। भाजपा ने एक सीट जीतकर राज्य में पहली बार अपना खाता खोला। कांग्रेस महज पांच सीट पर सिमट गयी। राज्य में 28 नवंबर को चुनाव हुए थे।

मिजोरम के दो बार मुख्यमंत्री रहे जोरमथंगा ने पिछली दो विधानसभाओं में राजनीतिक निर्वासन में रहने के बाद मंगलवार को सत्ता में दमदार वापसी की। विद्रोही से नेता बने 74 वर्षीय जोरमथंगा पूर्व भूमिगत नेता हैं और एमएनएफ के दिग्गज नेता लालडेंगा के करीबी रह चुके हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमिज़ोरम चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया