लाइव न्यूज़ :

zomato yojana: दिल्ली में बैठकर कोलकाता के रसगुल्ले, हैदराबाद की बिरयानी, बेंगलुरु का मैसूर पाक, लखनऊ के कबाब और जयपुर की प्याज कचोरी कर सकेंगे ऑर्डर, जानें क्या है..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2022 18:27 IST

zomato yojana: गुरुग्राम और दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों के चुनिंदा ग्राहकों के लिए शुरू किया गया है। अभी जोमैटो अपने रेस्तरां साझेदारों की सात से दस किमी की परिधि में स्थित इलाकों में ही ऑर्डर पहुंचाती है। 

Open in App
ठळक मुद्देपकवानों को ऑर्डर के अगले ही दिन डिलिवर किया जाएगा।खास पकवानों को जोमैटो ऐप पर ‘इंटरसिटी लीजेंड्स’ के जरिये ऑर्डर किया जा सकेगा।व्यंजन ताजा-ताजा बनाया जाएगा।

zomato yojana: खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन डिलिवरी करने वाले मंच जोमैटो ने भारत के किसी भी शहर के विशिष्ट पकवान को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने के लिए एक पालयट परियोजना शुरू की है। कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपेंद्र गोयल ने यह जानकारी दी।

गोयल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि जोमैटो अपनी ‘इंटरसिटी लीजेंड्स’ के जरिये उपभोक्ताओं को भारत में कहीं से भी विशिष्ट पकवान का ऑर्डर करने की सुविधा देने पर काम कर रही है। इन पकवानों में कोलकाता के बेक्ड रसगुल्ले, हैदराबाद की बिरयानी, बेंगलुरु का मैसूर पाक, लखनऊ के कबाब, पुरानी दिल्ली का बटर चिकन और जयपुर की प्याज कचोरी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन पकवानों को ऑर्डर के अगले ही दिन डिलिवर किया जाएगा। गोयल ने कहा कि इन खास पकवानों को जोमैटो ऐप पर ‘इंटरसिटी लीजेंड्स’ के जरिये ऑर्डर किया जा सकेगा और इनकी आपूर्ति विमान सेवा से होगी। उन्होंने बताया, ‘‘व्यंजन ताजा-ताजा बनाया जाएगा और हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षित रखने के लिए इन्हें पुन:उपयोग करने योग्य सुरक्षित डिब्बों में रखा जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि अभी इसे आरंभिक योजना के तौर पर गुरुग्राम और दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों के चुनिंदा ग्राहकों के लिए शुरू किया गया है। अभी जोमैटो अपने रेस्तरां साझेदारों की सात से दस किमी की परिधि में स्थित इलाकों में ही ऑर्डर पहुंचाती है। 

टॅग्स :जोमैटोदिल्लीगुरुग्रामकोलकाताकर्नाटकमुंबईजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया