जोमैटो ने छंटनी के दौर के बीच निकाली बंपर नौकरी, 800 कर्मचारियों की होगी भर्ती
By सत्या द्विवेदी | Updated: January 25, 2023 14:06 IST2023-01-25T14:06:17+5:302023-01-25T14:06:17+5:30
जोमैटो कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने नई भर्ती का ऐलान करते हुए लगभग 800 जॉब ओपनिंग की घोषणा की है।

जोमैटो ने छंटनी के दौर के बीच निकाली बंपर नौकरी, 800 कर्मचारियों की होगी भर्ती
Highlightsजोमैटो ने 800 पदों पर भर्तियां निकालने का ऐलान किया है।हाल में कई कंपनियों में बड़ी छंटनी के दौर के बीच जोमैटो ने निकाली है भर्तियांजोमैटो सीईओ ने दी जानकारी, इससे पहले हाल में कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी भी की थी।
नई दिल्ली: भारत में फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो ने खुशखबरी दी है। जोमैटो सीईओ दिपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म लिंक्डइन पोस्ट पर नौकरी देने की घोषणा की है। दीपिंदर ने कहा कि, 'कंपनी में अलग- अलग कई भूमिकाओं के लिए 800 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। हमारे पास 24*7 के लिए काम है। आप इसके लिए सीधा मुझसे संपर्क करें और मुझे रिज्यूमे भेजें'।
उन्होंने कहा कि ग्रोथ मैनेजर, प्रोडक्ट मैनेजर ,प्रोडक्ट ओनर, चीफ ऑफ स्टाफ से लेकर जनरलिस्ट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर जैसे रोल के लिए ऐप्लिकेशन ओपन हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट को टैग करने और अधिक जानकारी के लिए अपनी मेल आईडी (deepinder@zomato.com) भी दी है।
