लाइव न्यूज़ :

नए विवाद में Zomato, हड़ताल पर गए कंपनी के स्टाफ का आरोप- कराया जा रहा है गोमांस और पोर्क डिलीवर

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 11, 2019 14:59 IST

हावड़ा में जोमैटो फूड डिलीवरी स्टाफ गोमांस और पोर्क देने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि कंपनी हमारी मांगों को नहीं सुन रही है और हमें अपनी इच्छा के विरुद्ध गोमांस और पोर्क देने के लिए मजबूर कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन खाना डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो एक नए विवाद में फंसती नजर आ रही है। दरअसल, कंपनी का यह अंदरूनी मामला है, जिसके लिए जोमैटो के डिलीवर स्टाफ हड़ताल पर है।। उनका आरोप हा कि उनसे बीफ डिलीवर करवाया जा रहा है। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

ऑनलाइन खाना डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो एक नए विवाद में फंसती नजर आ रही है। दरअसल, कंपनी का यह अंदरूनी मामला है, जिसके लिए जोमैटो के डिलीवर स्टाफ हड़ताल पर है। उनका आरोप हा कि उनसे बीफ डिलीवर करवाया जा रहा है। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। मामला पश्चिम बंगाल का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सूबे के हावड़ा में जोमैटो फूड डिलीवरी स्टाफ गोमांस और पोर्क देने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि कंपनी हमारी मांगों को नहीं सुन रही है और हमें अपनी इच्छा के विरुद्ध गोमांस और पोर्क देने के लिए मजबूर कर रही है। हम पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं।

मामला सामने के बाद पश्चिम बंगाल के मंत्री राजीब बनर्जी का कहना है कि कंपनी को किसी भी व्यक्ति को उसके धर्म के खिलाफ जाने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। यह गलत है। अब जब मुझे इस संबंध में जानकारी मिली है, तो मैं इस मामले को देखूंगा। आपको बता दें जोमैटो अभी हाल ही में भी चर्चा में रहा है। दरअसल, जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय के धर्म के कारण जबलपुर के निवासी अमित शुक्ला ने ऑर्डर रद्द कर दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ जबलपुर ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जोमैटो के ग्राहक अमित शुक्ला को इस मामले में नोटिस जारी कर लिखित शपथपत्र देने को कहा था कि वह भविष्य में धार्मिक नफरत का प्रसार नहीं करेगा। 

अमित शुक्ला ने जोमैटो से खाना मंगाया। जब शुक्ला ने देखा कि खाना पहुंचाने आया व्यक्ति मुस्लिम है, तो उसने जोमैटो से अलग डिलीवरी ब्वॉय भेजने को कहा। शुक्ला ने ट्वीट कर कहा था, 'अभी-अभी मैंने जोमैटो से एक ऑर्डर रद्द किया। उन्होंने मेरा खाना गैर-हिन्दू व्यक्ति के हाथ भेजा और कहा कि वे इसे न तो बदल सकते हैं और न ही आर्डर रद्द करने पर पैसा वापस कर सकते हैं। मैंने कहा कि आप मुझे खाना लेने के लिये बाध्य नहीं कर सकते हैं। मुझे पैसा वापस नहीं चाहिये, बस ऑर्डर रद्द करो।'

उसने जोमैटो के कस्टमर केयर से की गई बातचीत का स्क्रीनशॉट भी लगाया था और कहा था कि वह अपने वकील से इस बारे में परामर्श करेगा। जोमैटो ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा था, 'खाने का कोई धर्म नहीं होता है। खाना खुद ही एक धर्म है।' कंपनी इस रुख पर टिकी रही और डिलीवरी ब्वॉय बदलने से मना कर दिया। जोमैटो ने अपने एक ग्राहक के धार्मिक भेदभाव वाले रवैए का जिस तरह से मुकाबला किया है, उसको सोशल मीडिया पर खूब समर्थन मिल रहा था।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल