लाइव न्यूज़ :

जोजिला सुरंग राष्ट्रीय सुरक्षा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के विकास के लिए अहम: केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: September 27, 2021 00:23 IST

Open in App

श्रीनगर, 26 सितंबर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि जोजिला सुरंग राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विकास और पर्यटन के लिए भी अहम है क्योंकि यह साल भर संपर्क सुनिश्चित करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरंग का काम जोरों पर है और एनएचआईडीसीएल सर्दियों के महीनों में भी निर्माण जारी रखने के लिए तैयार है। लद्दाख तक हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए सुरंग की परिकल्पना की गई है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री केंद्र के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग पहुंचे। यात्रा के पहले दिन, ठाकुर ने जोजिला और जेड-मोड़ सुरंग परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

मंत्री ने समय सीमा से पहले परियोजनाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने पर जोर दिया। परियोजनाओं में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जोजिला सुरंग राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास और पर्यटन के संबंध में जम्मू कश्मीर और लद्दाख दोनों के लिए अहम है क्योंकि यह कारगिल और लेह को पूरे साल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

उन्होंने महत्वपूर्ण सुरंग, रेल और सड़क परियोजनाओं पर भी प्रकाश डाला, जिन्हें विकास के साथ-साथ सीमा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने किचपोरा कंगन का भी दौरा किया जहां उन्होंने क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा कार्यालय और क्षेत्रीय स्तर के खेल के एक मैदान की आधारशिला रखी।

एक सभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसे दिशा देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं को सुविधाओं की जरूरत है और केंद्र सरकार उनके लिए ये सहूलियतें सुनिश्चित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा