लाइव न्यूज़ :

गोवा में 50 जिला पंचायत, 22 मार्च को चुनाव, आयोग ने समय-सारिणी की घोषणा की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2020 16:10 IST

गोवा चुनाव आयुक्त आर के श्रीवास्तव ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा में जिला परिषद इकाइयों के लिए चुनाव 22 मार्च को होगा और मतगणना अगले दिन होगी।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होगी और पांच मार्च तक चलेगी।चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

गोवा में सभी 50 जिला पंचायत क्षेत्र का चुनाव 22 मार्च को होगा। राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को गोवा में जिला पंचायत चुनाव की समय-सारिणी की घोषणा की। गोवा में कुल दो जिले हैं।

राज्य चुनाव आयुक्त आर के श्रीवास्तव ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा में जिला परिषद इकाइयों के लिए चुनाव 22 मार्च को होगा और मतगणना अगले दिन होगी। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होगी और पांच मार्च तक चलेगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में होने वाले जिला पंचायत चुनाव प्रदेश में दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल नहीं माना जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद तानावडे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी जिला पंचायत की सभी 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जहां 22 मार्च को चुनाव होंगे।

उन्होंने कहा कि कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों को समायोजित करेगी और अपने टिकट पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी। भाजपा नेता ने कहा कि प्रत्येक चुनाव में अलग अलग मुद्दे होते हैं। जिला पंचायत चुनाव के लिए मुद्दे भी बाकी चुनावों से अलग है।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि इसे 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहना गलत होगा। गोवा भाजपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी सभी चुनावों को गंभीरता पूर्वक लेती है ओर हम जिला पंचायत चुनाव भी उसी उत्साह से लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि हम अधिकतर सीटों पर जीत के लिए आश्वस्त हैं और उत्तर गोवा तथा दक्षिण गोवा के जिला पंचायतों पर हमारी पकड़ है।

टॅग्स :गोवाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसचुनाव आयोगप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह