लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव जफरयाब जीलानी को मस्तिष्काघात हुआ

By भाषा | Updated: May 20, 2021 22:38 IST

Open in App

लखनऊ, 20 मई ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व अपर महाधिवक्ता जफरयाब जीलानी को बृहस्पतिवार को मस्तिष्काघात हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जीलानी के पुत्र नजम जफरयाब ने 'भाषा' को बताया कि अपराह्न करीब साढ़े चार बजे उनके पिता दफ्तर से निकल रहे थे, उसी बीच बारिश के कारण फिसलन होने से वह गिर गए और सिर में चोट आने से वह बेहोश हो गए।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया है कि उनके पिता को ब्रेन हेमरेज हुआ है। नजम के अनुसार उनके पिता को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया कि जीलानी को आईसीयू में भर्ती किया गया है और वरिष्ठ चिकित्सक उनकी प्रारंभिक जांच और इलाज कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र