लाइव न्यूज़ :

वाई वी सुब्बारेड्डी ने पुनः टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली

By भाषा | Updated: August 11, 2021 15:10 IST

Open in App

तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 11 अगस्त वाईएसआर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वाई वी सुब्बारेड्डी ने बुधवार को एक बार फिर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। टीटीडी बोर्ड, यहां भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन देखने वाली संस्था है।

सुब्बारेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी के मामा हैं। वह पहले भी दो साल तक टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। मंदिर के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दो महीने के अंतराल के बाद राज्य सरकार ने सुब्बारेड्डी को फिर से बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया।

टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी केएस जवाहर रेड्डी ने सुब्बारेड्डी को मंदिर के भीतर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अधिकारी ने कहा कि टीटीडी बोर्ड के अन्य सदस्यों को जल्दी ही नियुक्त किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र